Debashish Mohanty: पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज सईद अनवर का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। उन्होंने एक बार वनडे मैच में भारत के लिए नाबाद 194 रन पारी खेली थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सईद अनवर को भी एक भारतीय गेंदबाज से काफी ज्यादा डर लगता था। एक समय सईद अनवर को इस भारतीय गेंदबाज की लाइन लेंथ समझ नहीं आती थी। इसी उलझन में वो सचिन तेंदुलकर के पास मदद के लिए पहुंच गए थे। इस गेंदबाज का नाम था देबाशीष मोहंती।
जानें क्या है पूरा किस्सा
90 के दशक में भारतीय टीम की जवागल श्रीनाथ और वेंकटेश प्रसाद की जोड़ी हिट थी। हालांकि 1997 में सहारा कप से पहले दोनों ही खिलाड़ी चोटिल हो गए थे। इसके बाद टीम में देबाशीष मोहंती को शामिल किया गया था। उन्होंने 1997 में पहला वनडे मैच खेला था। इस सीरीज में उन्होंने शुरुआती चार मैचों में सईद अनवर को आउट किया था।
ये भी पढ़ें:- ICC T20 World Cup के लिए टिकट बिक्री शुरू, मात्र इतने रुपये दाम, इन लोगों की एंट्री मुफ्त
इस सीरीज को लेकर वॉट द डक प्रोग्राम में सचिन ने बताया था, ‘शुरुआती चार मैचों में देबाशीष ने सईद अनवर को बहुत ज्यादा परेशान किया था। इस सीरीज के चौथे मैच के बाद हम एक प्रोग्राम में गए थे। जहां पर दोनों टीमों के खिलाड़ी मौजूद थे। इसी बीच सईद अनवर मेरे पास आए और उन्होंने कहा कि बाकी सब तो ठीक है, लेकिन ये बताओ देबाशीष करता क्या है? मैंने सवाल किया कि क्या हुआ तो वो कहते हैं कि मुझे उनकी स्विंग समझ में नहीं आती है। जब मैं गेंद को छोड़ने की कोशिश करता हूं तो वो अंदर आ जाती है। जब मैं गेंद को खेलता हूं तो वो बाहर चली जाती है।’
जानें कैसे रहा है करियर
शानदार शुरुआत के बाद भी देबाशीष मोहंती का करियर ज्यादा लंबा नहीं चला। उन्होंने चार साल के अपने इंटरनेशनल करियर में 45 वनडे और दो टेस्ट मैच खेले। इस दौरान उन्होंने 45 वनडे में 57 विकेट लिए थे। उन्होंने 2 टेस्ट मैच में 4 विकेट लिए थे। फर्स्ट क्लास में उन्होंने 417 विकेट लिए हैं।
ये भी पढ़ें:- Duleep Trophy 2024: 2 गेंद खेलते ही रुतुराज गायकवाड़ को छोड़ना पड़ा मैदान, सामने आई बड़ी वजह
संबंधित खबरें
‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
16 mins agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
1 hr agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
1 hr agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
2 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
2 hrs agoऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
3 hrs agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
4 hrs agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
4 hrs agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines