Sachin Tendulkar Unique Out: वर्ल्ड क्रिकेट में टेक्नोलॉजी काफी बढ़ चुकी है और मौजूदा समय में इसके बगैर इस खेल का होना असंभव नजर आता है। इस खेल में वैसे तो मैदानी अंपायर का फैसला ही आखिरी फैसला होता है। हालांकि कई बार अंपायरों से भी गलती हो जाती है, जिसकी वजह से खिलाड़ियों को गलत फैसले का शिकार होना पड़ता है। क्रिकेट में इस तरह की चीजें लंबे समय तक देखने को मिलीं, जिसके बाद इस खेल में थर्ड अंपायर की जरूरत महसूस हुई।
1992 वो साल था, जब पहली बार इस खेल में थर्ड अंपायर की नियुक्ति हुई और इसके बाद अब फैसलों में पारदर्शिता भी आने लगी। आपको जानकर हैरानी होगी कि तीसरे अंपायर द्वारा आउट दिए जाने वाले पहले क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर हैं। सचिन को इस तरह से आउट देने वाले अंपायर कार्ल लिबेनबर्ग थे। यह क्रिकेट में खेल बदलने वाला क्षण साबित हुआ क्योंकि यह पहली मर्तबा था जब तकनीक ने किसी क्रिकेटर को आउट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह भी पढ़ें: शराब की लत में बर्बाद हो गया इन 3 खिलाड़ियों का करियर, एक तो सचिन का रह चुका है दोस्त
सचिन बने आउट दिए जाने वाले पहले खिलाड़ी
14 नवंबर 1992 को खेले गए मैच में भारतीय पारी के दौरान सचिन जब 11 रन बनाकर खेल रहे थे, तभी एक रन लेने के चक्कर में वो आउट हो गए। यहां मैदानी अंपायर ने फैसला थर्ड अंपायर को रैफर कर दिया। इसके बाद जब चेक किया गया तो अंपायर ने सचिन को क्रीज से बाहर पाया। इस तरह से सचिन थर्ड अंपायर द्वारा आउट दिए जाने वाले पहले क्रिकेटर बने।
ऐसा था मैच का हाल
किंग्समीड डरबन में खेला गया मैच भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच था। इस मैच में भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग चुनी। कपिल देव की शानदार गेंदबाजी के आगे साउथ अफ्रीकी टीम 254 रनों पर ढेर हो गई। टीम के लिए कप्तान केप्लर वेसल्स ने सबसे ज्यादा 118 रन बनाए। इसके बाद टीम इंडिया की बैटिंग आई तो ब्रायन मैकमिलन और ब्रेट शुल्ट्ज के आगे भारतीय बल्लेबाजों की एक न चली। टीम ने 38 रनों पर चार विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद प्रवीण आमरे के जुझारे शतक के दम पर टीम इंडिया की पारी 277 रनों पर सिमटी। यह मैच ड्रॉ रहा, जहां आमरे को उनकी जोरदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
ये भी पढ़ें: वो ‘जंग’..जिसमें पाकिस्तान को मिली बेइज्जती! तोड़ा आमिर सोहेल का घमंड, VIDEO देख कहेंगे जय हिंद!
संबंधित खबरें
11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
38 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
1 hr ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
2 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
3 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
3 hrs agoदूसरा टेस्ट में जायसवाल-जुरेल ने बल्ले तो सिराज-मुकेश ने गेंद से बरपाया कहर
3 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines