IPL 2025 Mega Auction: आखिरकार अर्जुन तेंदुलकर हुए मेगा ऑक्शन में सोल्ड, इस टीम ने बेस प्राइस में खरीदा

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के दूसरे दिन सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को कोई खरीदार नहीं मिल सका। अर्जुन के लिए किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई।

Untitled design - 2024-11-25T215018.073

Arjun Tendulkar

Arjun Tendulkar IPL Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में दो बार अनसोल्ड रहने के बाद आखिरकार अर्जुन तेंदुलकर को खरीदार मिल गया है। मुंबई इंडियंस ने लास्ट राउंड में अर्जुन को उनके बेस प्राइस में खरीद लिया है। अर्जुन इससे पहले भी मुंबई का ही हिस्सा रहे थे, लेकिन टीम ने ऑक्शन से पहले उन्हें रिलीज कर दिया था। फर्स्ट के बाद दूसरे राउंड में भी अर्जुन का नाम आया, लेकिन कोई भी टीम भारत के महान बल्लेबाज के बेटे को लेने में इंटरेस्टेड नहीं दिखाई दी थी। हाल ही में रणजी ट्रॉफी में गोवा की ओर से खेलते हुए अर्जुन ने पांच विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

अर्जुन को मिला खरीदार

लगातार दो राउंड में अनसोल्ड रहने के बाद अर्जुन तेंदुलकर पर एक बार फिर मुंबई इंडियंस ने दांव खेला है। मुंबई ने अर्जुन को उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपये में खरीदा है। अर्जुन पहले और फिर दूसरे राउंड में अनसोल्ड रहे थे। उनके नाम पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई थी। हालांकि, लास्ट राउंड में अर्जुन को मुंबई ने अपनी टीम में शामिल करने का फैसला किया। अर्जुन पिछले दो सीजन से मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा रहे थे। हालांकि, पिछले सीजन अर्जुन को सिर्फ एक ही मैच में खेलने का मौका मिला था। अर्जुन इस मैच में कोई भी विकेट नहीं निकाल सके थे। वहीं, साल 2023 में खेले 4 मैचों में अर्जुन सिर्फ तीन ही विकेट निकाल सके थे। अर्जुन ने साल 2023 में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में एक ही ओवर में 31 रन लुटा डाले थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी में धांसू प्रदर्शन

रणजी ट्रॉफी में गोवा की तरफ से खेलते हुए अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन कमाल का रहा था। अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ खेले गए मुकाबले में अर्जुन ने नई गेंद से कहर बरपाते हुए पांच विकेट अपने नाम किए थे। माना जा रहा था कि इस प्रदर्शन के बूते अर्जुन को मेगा ऑक्शन में बड़ी रकम मिल सकती है। हालांकि, युवा खिलाड़ी के नाम पर मुंबई के अलावा किसी भी टीम ने बोली तक नहीं लगाई। अर्जुन इस सीजन अपनी छाप छोड़ने को जरूर बेकरार होंगे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ