Rishabh Pant: ऋषभ पंत के लिए इंग्लैंड दौरा काफी शानदार रहा, लेकिन चौथे टेस्ट में ये विकेटकीपर बल्लेबाज चोटिल होकर पांचवें टेस्ट से बाहर हो गया था। हालांकि चौथे टेस्ट में पैर में फ्रैक्चर होने के बावजूद पंत बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे थे। अक्सर देखा जाता है कि ऋषभ पंत स्वीप शॉट खेलकर नीचे गिर जाते हैं। वहीं अब महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने खुलासा करते हुए बताया कि आखिर क्यों ऋषभ पंत स्वीप शॉट खेलकर जानबूझकर नीचे गिर जाते हैं? बता दें, चौथे टेस्ट के दौरान पंत को रिवर्स शॉट मारने के दौरान ही पैर में चोट लगी थी।
स्वीप शॉट खेलकर क्यों गिरते हैं पंत?
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने रेडिट पर ऋषभ पंत के स्वीप शॉट को लेकर बातचीत करते हुए बताया कि “पंत जो स्वीप शॉट खेलते हैं, उसमें उनको गेंद के नीचे आकर उसको थोड़ा ऊपर आकर स्कूप करना पसंद है। लोगों को लगता है कि वे गिर गए हैं लेकिन ऐसा वे जानबूझकर करते हैं ताकि वे गेंद के नीचे आसानी से आ सकें। उनका ये शॉट खेलने का राज गेंद की नीचे अच्छे से आना है। इस शॉट को खेलते हुए उनका कोई संतुलन नहीं बिगड़ता है।”
उनके इस शॉट को लेकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ऋषभ पंत पर काफी सवाल उठे थे, दिग्गज सुनील गावस्कर ने खुद कमेंट्री के दौरान पंत की इस शॉट को लेकर कड़ी आलोचना की थी, लेकिन बाद में पंत ने अपने इस शॉट को और बेहतर किया।
इंग्लैंड में पंत का शानदार प्रदर्शन
टीम इंडिया का अब इंग्लैंड दौरा खत्म हो चुका है। इस दौरे पर टीम इंडिया ने इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली। आखिरी टेस्ट में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 6 रनों से हारकर सीरीज को 2-2 की बराबरी पर खत्म किया था। इस सीरीज में पंत ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 400 से ज्यादा रन बनाए थे। जिसमें 2 शतक और 3 अर्धशतक शामिल रहे। सीरीज के पहले ही मैच में पंत के बल्ले से ये 2 शतक निकले थे।
ये भी पढ़ें:-शुभमन गिल- ऋषभ पंत को मिली बुरी खबर, नई ICC रैकिंग में यशस्वी-सुंदर की हुई बल्ले-बल्ले
संबंधित खबरें
'बुमराह और हार्दिक के भरोसे नहीं जीत सकते वर्ल्ड कप 2027' टीम मैनेजमेंट को हनुमा विहारी ने दी चेतावनी
6 hrs ago12 WWE रेसलर्स, 2 ब्रीफकेस और तबाही, Money in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले खूंखार फाइटर्स का ऐलान
6 hrs agoपृथ्वी शॉ की चमकी किस्मत, महाराष्ट्र के बने कप्तान, इस वजह से मिली बड़ी जिम्मेदारी
7 hrs ago100 मैचों में 78 जीत के साथ जसप्रीत बुमराह ने टी20 में रचा इतिहास, सूर्यकुमार यादव का वर्ल्ड रिकॉर्ड किया ध्वस्त
7 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड T20 सीरीज के लिए कैसी होगी टीम इंडिया? इन खिलाड़ियों को मिल सकती है जगह
7 hrs agoएबी डिविलियर्स और क्रिस गेल ने बल्ले से मचाई तबाही, तूफानी अर्धशतक ठोक WCL 2026 में किया कमाल
8 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से ऋतुराज गायकवाड़ का बाहर होना लगभग तय, ये रही बड़ी वजह
8 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को किया बाहर, चेतेश्वर पुजारा ने पहले टी-20 के लिए चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
9 hrs agoविराट कोहली के बाद वनडे में नंबर-3 पर कौन? वसीम जाफर ने बताया बाएं हाथ के बल्लेबाज का नाम
10 hrs agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, कोट-पैंट और चश्मे में नया लुक देख फैंस के उड़े होश!
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines