शुभमन गिल- ऋषभ पंत को मिली बुरी खबर, नई ICC रैकिंग में यशस्वी-सुंदर की हुई बल्ले-बल्ले  

IND vs ENG: कप्तान शुभमन गिल को अच्छे प्रदर्शन के बाद भी नई रैंकिंग में नुकसान हुआ है। वहीं इंजर्ड ऋषभ पंत को भी बुरी खबर मिली है। हालांकि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वाशिंगटन सुंदर की नई रैंकिंग में बल्ले-बल्ले हुई है।

ICC TEST Batting Ranking

ICC TEST Batting Ranking

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड के बीच हुई टेस्ट सीरीज के बाद आईसीसी ने नई टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है। जिसके मुताबिक कुछ भारतीय बल्लेबाजों को नुकसान उठाना पड़ा है, तो वहीं कुछ भारतीय बल्लेबाजों को बड़ा फायदा हुआ है। कप्तान शुभमन गिल को अच्छे प्रदर्शन के बाद भी नई रैंकिंग में नुकसान हुआ है। वहीं इंजर्ड ऋषभ पंत को भी बुरी खबर मिली है। हालांकि सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वाशिंगटन सुंदर की नई रैंकिंग में बल्ले-बल्ले हुई है। 

विज्ञापन

शुभमन गिल और ऋषभ पंत को हुआ नुकसान 

नई आईसीसी टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग पर नजर डाले तो कप्तान शुभमन गिल 4 स्थान के नुकसान  के साथ नंबर 13 पर नजर आ रहे हैं। वहीं ऋषभ पंत अब नंबर 8 पर पहुंच गए हैं। रवींद्र जडेजा भी 2 स्थान नीचे आए हैं। जिसके कारण ही अब वो नंबर 31 पर नजर आ रहे हैं। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल को भी 4 स्थान का नुकसान उठाना पड़ा है। जिसके कारण ही वो अब नंबर 40 पर पहुंच गए हैं। जैमी स्मिथ 8 स्थान गिरकर अब 21वें नंबर पर नजर आ रहे हैं। ओली पोप और जैकब बेथेल को भी नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि जो रूट नंबर 1 पर तो वहीं हैरी ब्रूक नंबर 2 पर बने हुए हैं। 

विज्ञापन

यशस्वी जायसवाल को हुआ बड़ा फायदा 

सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 3 स्थान के फायदे के साथ नंबर 5 पर नजर आ रहे हैं। वहीं जैक क्रॉली को भी 1 स्थान का फायदा पहुंचा है, जिसके कारण ही वो 42वें नंबर पर नजर आ रहे हैं। वाशिंगटन सुंदर भी 4 स्थान के फायदे के साथ 61वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इस सीरीज में सभी बल्लेबाजों ने रन बनाए हैं, जिसके कारण ही रैंकिंग में दबदबा भी नजर आ रहा है। ऑलराउंडरों की रैंकिंग में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। रवींद्र जडेजा पहले स्थान पर बने हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ