सचिन तेंदुलकर ने की जापान क्रिकेट की तारीफ, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बढ़ाया हौसला

Sachin Tendulkar Praised Japan Cricket: भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी-20 मुकाबला खेला गया था. इस मैच के बाद सचिन तेंदुलकर ने जापान क्रिकेट की तारीफ की और हौसला भी बढ़ाया. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से जापान के फैंस के लिए भी बड़ी बातें लिखीं.

India vs Japan/ Image Source: ANI

India vs Japan/ Image Source: ANI

Sachin Tendulkar: क्रिकेट की लोकप्रियता अब लगभग पूरी दुनिया में बढ़ती जा रही है. ये खेल अब केवल कुछ देशों तक ही सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अब क्रिकेट खेलने वाले और देखने वाले लगभग पूरे विश्व में मौजूद हैं. 22 सितंबर को भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी-20आई मैच खेला गया. भारत और जापान पहली बार इंटरनेशनल मंच पर आमने सामने हुए थे. जापान ने भारत को कड़ी टक्कर दी और मुकाबला केवल 2 रनों से गंवाया. जापान क्रिकेट की तारीफ अब सचिन तेंदुलकर ने भी की है. उन्होंने जापान के खिलाड़ियों के अलावा फैंस का भी हौसला बढ़ाया है.

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर ने बढ़ाया हौसला

भारत के खिलाफ मैच से पहले स्टेडियम में प्रवेश द्वार के पास कुछ कुछ लोग पर्चे बांट रहे थे, ताकि क्रिकेट को बेहतर ढंग से समझा जा सके. इस पर्चे में क्रिकेट की तस्वीर के अलावा जापानी भाषा में काफी अच्छे से खेल के नियमों को समझाया गया था. ये देखकर क्रिकेट के भगवान यानी सचिन तेंदुलकर भी काफी खुश हुए.

विज्ञापन

उन्होंने सोशल मीडिया पर जापान क्रिकेट की तारीफ करते हुए पर्चे भी साझा किए, जो मैच से पहले बांटा गया था. उन्होंने लिखा “क्रिकेट को नए स्थानों पर खेलते देखना अपने आप में एक अलग ही अनुभव है। भारत और जापान के बीच मैच देखना अपने आप में अद्भुत था, लेकिन सबसे खुशी की बात यह थी कि प्रवेश द्वार पर दर्शकों को क्रिकेट के बारे में जानकारी देने वाले पर्चे बांटे जा रहे थे ताकि वे खेल को बेहतर ढंग से समझ सकें। हम सभी ने अपना पहला क्रिकेट मैच खेला है। और भी लोगों को अपना पहला क्रिकेट मैच खेलते देखना बहुत अच्छा लगता है। जापान की टीम ने चुनौती स्वीकार की और शानदार प्रदर्शन किया, इसके लिए उन्हें बधाई.”

5-5 ओवर का खेला गया था मुकाबला

बारिश की वजह से ये मुकाबला 5-5 ओवर का खेला गया था. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. लेकिन भारतीय टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी और 5 ओवर में केवल 4 विकेट के नुकसान पर 32 रन ही बना सकी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी जापान ने भी अच्छी बल्लेबाजी की. आखिरी ओवर में जापान को जीत के लिए 8 रन बनाने थे. जापान ने शुरुआती 5 गेंदों में 4 रन बना दिए थे. उसे जीत के लिए आखिरी गेंद पर 4 रनों की जरूरत थी. लेकिन फिर अक्षर ने अपने अनुभव का इस्तेमाल कर अच्छी गेंद फेंकी और जापान आखिरी गेंद पर 1 रन ही बना सकी. इस तरह भारत ने 2 रनों से मुकाबला जीता. श्रेयस अय्यर ने भारत के लिए सबसे ज्यादा 12 गेंदों में 16 रन बनाए और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड दिया गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ