BCCI Naman Awards: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पूर्व महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को बड़े अवॉर्ड से सम्मानित किया है। 1 फरवरी को मुंबई में नमन अवॉर्ड का आयोजन किया गया। इस मौके पर बीसीसीआई ने मास्टर ब्लास्टर को कर्नल सीके नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया है।
सचिन तेंदुलकर ने भारत के लिए किया है कमाल
भारत के लिए 200 टेस्ट मैच खेलने वाले सचिन तेंदुलकर ने तीनों ही प्रारूपों में अपना योगदान दिया है। उन्होंने भारत के लिए वनडे विश्व कप 2011 में भी कमाल का प्रदर्शन किया और कई यादगार पारियां खेली। भारत के लिए साल 1989 में डेब्यू करने वाले सचिन ने साल 2013 में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए लगभग 25 सालों तक अपना योगदान दिया है। इस दौरान मास्टर ब्लास्टर ने भारत को कई मैच जिताए हैं। अब बीसीसीआई ने उन्हें कर्नल सीके नायडू लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया है।
ऐसा रहा है करियर
भारत के लिए सचिन ने 200 टेस्ट मैच में 53.78 की शानदार औसत के साथ 15921 रन बनाने के साथ-साथ 51 शतक अपने नाम किए हैं, जबकि 463 वनडे मैच खेलने वाले पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने 44.83 की औसत के साथ 18426 रन बनाए हैं। साथ ही इस खिलाड़ी ने 49 शतक भी बनाए हैं। वहीं भारत के लिए 1 टी-20 मैच में सचिन के बल्ले से 10 रन निकले हैं।
सचिन के अलावा जसप्रीत बुमराह को क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजा गया है। उनके अलावा सरफराज खान को बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। वहीं भारत के लिए 500 से अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले आर अश्विन को बीसीसीआई स्पेशल अवॉर्ड मिला है।
यह भी पढ़ें: IND vs ENG: एक और अंग्रेज को लगी मिर्ची, Harshit Rana के बतौर Concussion खेलने को बताया पागलपन
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
34 mins agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
1 hr agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
2 hrs ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
2 hrs agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
3 hrs agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
5 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines