Sachin Tendulkar Valentine Day: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की लव स्टोरी जग-जाहिर है। सचिन ने उम्र को दरकिनार करते हुए अपने से पांच साल बड़ी अंजलि से शादी रचाई थी। मास्टर ब्लास्टर भले ही 51 साल के हो चुके हों, लेकिन वाइफ अंजलि के लिए उनका प्यार अभी भी जवां है। सचिन वाइफ अंजलि के साथ आए दिन तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। सचिन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अंजलि के साथ वैलेंटाइन-डे को सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में सचिन दिल के टुकड़े-टुकड़े करते हुए दिख रहे हैं और चौंकाने वाली बात यह है कि यह सबकुछ देखकर भी अंजलि के चेहरे पर मुस्कान है।
सचिन ने किए दिल के टुकड़े-टुकड़े
दरअसल, अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में सचिन तेंदलुकर और अंजलि साथ में वैलेंटाइन-डे मनाते हुए नजर आ रहे हैं। सचिन के सामने टेबल पर एक केक रखा हुआ है, जिसको मास्टर ब्लास्टर वाइफ अंजलि के साथ हथौड़े संग तोड़ते हुए दिख रहे हैं। मगर जैसा आप समझ रहे हैं कहानी वैसी नहीं है। दरअसल, केक पर दिल के आकार की एक परत चढ़ी हुई है, जिसको सचिन हथौड़े से तोड़ रहे हैं। परत को चकनाचूर करने के बाद रियल केक वीडियो में दिखाई दे रहा है। सचिन और अंजलि का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कमेंट में कुछ फैन्स को कपल का वैलेंटाइन-डे का यह आइडिया काफी नायाब लगा, तो कुछ फैन्स ने कहा कि सचिन ने दिल तोड़ डाला।
सचिन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग
सचिन तेंदलुकर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सिर्फ इंस्टाग्राम पर सचिन को 49.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इसके साथ ही एक्स अकाउंट पर मास्टर ब्लास्टर को 40.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। सचिन ने साल 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि, सचिन अभी भी फैन्स के लिए काफी मशहूर हैं। 22 गज की पिच पर सचिन ने कई ऐसे रिकॉर्ड्स बनाए हैं, जिनका टूटना असंभव सा लगता है। मास्टर ब्लास्टर इंटरनेशनल क्रिकेट में सेंचुरी का शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही टेस्ट और वनडे में भी सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन के नाम दर्ज है।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा T20I मैच खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
42 mins agoAsian Para Games: भारतीय एथलीटों ने रचा इतिहास, पार किया 100 मेडल का आंकड़ा
1 hr agoपहले T20 में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं 4 खिलाड़ी
2 hrs agoजिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका
3 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20I मैच?
3 hrs agoक्यों कमबैक मैच में फेल हो गए भुवनेश्वर कुमार? दिनेश कार्तिक ने बताई वजह
10 hrs agoवनडे क्रिकेट में श्रीलंका का बड़ा धमाका, हासिल किया 430 रनों का लक्ष्य
11 hrs agoऑस्ट्रेलिया की हार से बदला WTC पॉइंट्स टेबल का समीकरण
12 hrs agoT20I में भारतीय टीम बनी सिक्सर किंग, हासिल किया नंबर-1 का ताज
13 hrs agoIND vs NZ: पहला टी-20 मैच जीतने के बाद क्यों खुश नहीं हैं श्रेयस अय्यर?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines