वैलेंटाइन-डे पर सचिन तेंदुलकर ने किए दिल के टुकड़े-टुकड़े, फिर भी हंसती रहीं वाइफ अंजलि, वीडियो वायरल

सचिन तेंदलुकर ने वाइफ अंजलि के साथ वैलेंटाइन-डे सेलिब्रेट किया। हालांकि, प्यार के इस खास दिन पर मास्टर ब्लास्टर ने दिल के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।

Sachin Tendulkar

Sachin Tendulkar

Sachin Tendulkar Valentine Day: टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की लव स्टोरी जग-जाहिर है। सचिन ने उम्र को दरकिनार करते हुए अपने से पांच साल बड़ी अंजलि से शादी रचाई थी। मास्टर ब्लास्टर भले ही 51 साल के हो चुके हों, लेकिन वाइफ अंजलि के लिए उनका प्यार अभी भी जवां है। सचिन वाइफ अंजलि के साथ आए दिन तस्वीरें भी शेयर करते रहते हैं। सचिन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अंजलि के साथ वैलेंटाइन-डे को सेलिब्रेट करते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि, वीडियो में सचिन दिल के टुकड़े-टुकड़े करते हुए दिख रहे हैं और चौंकाने वाली बात यह है कि यह सबकुछ देखकर भी अंजलि के चेहरे पर मुस्कान है।

सचिन ने किए दिल के टुकड़े-टुकड़े

दरअसल, अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में सचिन तेंदलुकर और अंजलि साथ में वैलेंटाइन-डे मनाते हुए नजर आ रहे हैं। सचिन के सामने टेबल पर एक केक रखा हुआ है, जिसको मास्टर ब्लास्टर वाइफ अंजलि के साथ हथौड़े संग तोड़ते हुए दिख रहे हैं। मगर जैसा आप समझ रहे हैं कहानी वैसी नहीं है। दरअसल, केक पर दिल के आकार की एक परत चढ़ी हुई है, जिसको सचिन हथौड़े से तोड़ रहे हैं। परत को चकनाचूर करने के बाद रियल केक वीडियो में दिखाई दे रहा है। सचिन और अंजलि का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कमेंट में कुछ फैन्स को कपल का वैलेंटाइन-डे का यह आइडिया काफी नायाब लगा, तो कुछ फैन्स ने कहा कि सचिन ने दिल तोड़ डाला।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sachin Tendulkar (@sachintendulkar)

सचिन की जबरदस्त फैन फॉलोइंग

सचिन तेंदलुकर की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। सिर्फ इंस्टाग्राम पर सचिन को 49.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इसके साथ ही एक्स अकाउंट पर मास्टर ब्लास्टर को 40.6 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। सचिन ने साल 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि, सचिन अभी भी फैन्स के लिए काफी मशहूर हैं। 22 गज की पिच पर सचिन ने कई ऐसे रिकॉर्ड्स बनाए हैं, जिनका टूटना असंभव सा लगता है। मास्टर ब्लास्टर इंटरनेशनल क्रिकेट में सेंचुरी का शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही टेस्ट और वनडे में भी सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सचिन के नाम दर्ज है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ