हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

VIDEO: लंबे अरसे बाद मैदान पर लौटे सचिन तेंदुलकर, नेट्स में की धमाकेदार बल्लेबाजी

Sachin Tendulkar: सचिन तेंदुलकर लंबे समय बाद नेट में अभ्यास करते हुए दिखाई दिए, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Sachin Tendulkar: दुनिया के सबसे महानतम खिलाड़ियों में एक सचिन तेंदुलकर लंबे समय बाद क्रिकेट के मैदान पर वापसी कर रहे हैं। वह इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में खेलने के लिए तैयार हैं। इस टूर्नामेंट में सचिन तेंदुलकर के अलावा भारत के कई पूर्व दिग्गज खिलाड़ी भाग लेंगे। हालांकि सचिन ने इसके लिए प्रैक्टिस भी शुरू कर दी है। उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

सचिन तेंदुलकर की हुई मैदान पर वापसी

सचिन तेंदुलकर इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। वह इस लीग में इंडिया मास्टर्स की कप्तानी भी करेंगे। सचिन 4 फरवरी को इस टूर्नामेंट की तैयारियों को मुकम्मल करने के लिए नेट्स पर प्रैक्टिस करते हुए नजर आए। इस दौरान दिग्गज खिलाड़ी ने स्ट्रेट ड्राइव के साथ कट शॉट भी खेला। सचिन के इस वीडियो को मुंबई इंडियंस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया गया है।

22 फरवरी से हो रहा है आगाज

इंटरनेशनल मास्टर्स लीग का आगाज 22 फरवरी से हो रहा है। फाइनल मैच 16 मार्च को खेला जाएगा। इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में इंडिया मास्टर्स अपना पहला मैच श्रीलंका मास्टर्स के खिलाफ खेलेगी। टूर्नामेंट का वेन्यू नवी मुंबई, राजकोट और रायपुर में रखा गया है। मास्टर्स लीग में भारत, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड टीमों के रिटायर्ड क्रिकेटर शामिल होंगे। इंडिया मास्टर्स की ओर से युवराज सिंह भी भाग लेंगे। इसके अलावा वेस्टइंडीज की टीम से क्रिस गेल जैसे कई दिग्गज खिलाड़ी भाग लेंगे।

विज्ञापन

सचिन के करियर पर एक नजर

भारत के लिए 200 टेस्ट मैच खेलते हुए सचिन ने 53.78 की औसत के साथ 15921 रन बनाए हैं। उन्होंने 51 शतक के अलावा 68 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। वहीं 463 वनडे मैच खेलते हुए उन्होंने 44.83 की औसत के साथ 18426 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 49 शतक के अलावा 96 अर्धशतक निकले हैं। वहीं 1 टी-20 मैच में मास्टर ब्लास्टर ने 10 रन बनाए हैं।

ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025: पहली बार इस टीम ने किया था खिताब पर कब्जा, इस फॉर्मेट में खेली थीं टीमें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola