Kerala vs Gujarat: रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच केरल और गुजरात के बीच में खेला जा रहा है। इस मैच में सचिन बेबी ने चमत्कारी कैच पकड़कर सभी क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, उनके शानदार कैच का वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस कैच की बदौलत केरल ने गुजरात को पीछे छोड़ते हुए अपनी जगह फाइनल के लिए सुनिश्चित कर ली है।
सचिन बेबी का ‘चमत्कारी’ कैच
इस मैच में केरल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 457 रनों का विशाल स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में गुजरात ने 9 विकेट खोकर 455 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रही थी। उसे पहली पारी में बढ़त लेने के लिए केवल 3 रनों की दरकार थी। इस दौरान 174.4 ओवर में गुजरात के बल्लेबाज अरजान नागवासवाला ने तेज शॉट खेला, लेकिन गेंद फील्डर के हेलमेट से टकराकर स्लिप में फील्डिंग कर रहे सचिन बेबी के हाथ में गई। उन्होंने बिना किसी गलती के कैच लपक लिया। अब सचिन का अद्भुत कैच का वीडियो क्रिकेट के गलियारों में वायरल हो गया।
केरल ने रचा इतिहास
रणजी ट्रॉफी में केरल ने 74 साल का सूखा खत्म किया और फाइनल में अपनी जगह बना ली। इससे पहले रणजी ट्रॉफी के इतिहास में केरल ने कभी भी फाइनल में जगह नहीं बनाई है। ये पहला मौका है, जब टीम ने इतिहास रचा है।
ऐसा है मैच का हाल
केरल की ओर से इस मैच में मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी ऐतिहासिक पारी खेली थी। उन्होंने 341 गेंदों में 177 रन बनाए थे, जिसमें 20 चौके के अलावा 1 छक्के शामिल थे। उनके अलावा सचिन बेबी ने 69 रनों की पारी खेली थी, जबकि सलमान निजार ने 202 गेंदों में 52 रन बनाए थे। वहीं गुजरात की ओर से प्रियांक पंचाल ने भी 237 गेंदों में 148 रनों की पारी खेली थी। उनके अलावा आर्या देसाई ने 73 और जयमीत पटेल ने भी 79 रनों का योगदान दिया था। हालांकि गुजरात को पहली पारी में 2 रनों से पीछे रहना पड़ा, जिसकी वजह से केरल ने फाइनल में अपनी जगह बना ली।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
5 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
6 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
7 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
7 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
8 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
8 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
8 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines