---विज्ञापन---

खेल angle-right

किस कंपनी की फाउंडर हैं सानिया चंडोक? इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

मुंबई के मशहूर व्यापारी घराने की लड़की सानिया चंडोक ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर से सगाई कर ली है। सानिया कई कंपनियों की फाउंडर भी हैं।

---विज्ञापन---

Saaniya Chandhok: मुंबई के मशहूर बिजनेसमैन रवि घई की पोती सानिया चंडोक ने 13 अगस्त को महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर से सगाई कर ली। जैसे ही दोनों की सगाई की खबरें सामने आई सोशल मीडिया पर हर कोई सानिया चंडोक के बारे में जानने का इच्छुक हो गया। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर सानिया चंडोक के अंकाउंट्स को भी सर्च किया, जिसके बाद पता चला कि सानिया का इंस्टाग्राम पर एक प्राइवेट अकाउंट है। जिसको देखने से लगता है कि वे सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहती हैं और अपनी लाइफ को पर्सनल ही रखा चाहती हैं। सानिया एक बिजनेस वुमेन भी हैं और कई कंपनियों की फाउंडर भी हैं।

---विज्ञापन---

इन कंपनियों की फाउंडर हैं सानिया चंडोक

सानिया चंडोक एक बड़े कारोबारी परिवार से आती हैं, बावजूद इसके उन्होंने अपना अलग रास्ता बनाया। बात अगर उनकी पढ़ाई कि करें तो वे लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएट हैं। इसके अलावा सानिया मुंबई में पेट सैलून, स्पा और स्टोर, मिस्टर पॉज की फाउंडर हैं। हालांकि उनके परिवार का कारोबार इससे अलग है।

घई परिवार फाइव स्टार इंटरकॉन्टिनेंटल होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी जैसे ब्रांड का मालिक है। इसके अलावा ग्रैविस ग्रुप भी घई परिवार का ही है। अब अर्जुन और सानिया के जरिए मुंबई के दो बड़े प्रभावशाली परिवारों का मिलन हो चुका है। हालांकि दोनों की शादी कब होगी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है।

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर काफी कम फॉलोअर्स

सानिया चंडोक सोशल मीडिया पर काफी कम एक्टिव रहती हैं। इसका अंदाजा उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को देखकर ही लगाया जा सकता है। इंस्टाग्राम पर सानिया का एक प्राइवेट अकाउंड है, जिसपर 805 फॉलोअर्स है, इसके अलावा 1207 लोगों को सानिया फॉलो करती हैं। अर्जुन तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर भी सानिया को इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं।

ये भी पढ़ें:-कौन हैं रवि घई? जिनकी पोती सानिया चंडोक से शादी करेंगे अर्जुन तेंदुलकर

---विज्ञापन---
First published on: Aug 14, 2025 09:31 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola