SA vs PAK: साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 3 जनवरी से खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला केप टाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा। दो मैचों की सीरीज में साउथ अफ्रीका की टीम 1-0 से आगे चल रही है। इसी कड़ी में साउथ अफ्रीका ने आखिरी टेस्ट मैच के लिए टीम का ऐलान कर दिया है।
साउथ अफ्रीका ने टीम में किए 3 बदलाव
पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी टेस्ट मैच के लिए साउथ अफ्रीका ने अपनी प्लेइंग XI में तीन बड़े बदलाव किए हैं। क्वेना मफाका न्यूलैंड्स में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करेंगे। क्वेना मफाका ने अपने इंटरनेशनल करियर में 2 वनडे मैच और 5 टी20 मैच खेले हैं। उन्हें टीम में अनुभवी डेन पैटरसन के स्थान पर शामिल किया गया है।
टोनी डी जोरजी भी हुए दूसरे मैच से बाहर
इसके अलावा इस मैच में टोनी डी जोरजी भी खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। उनकी मांसपेशियों में खिंचाव है। इसी वजह से उन्हें एहतियात के तौर आराम दिया गया है। रयान रिकेल्टन सलामी बल्लेबाज के रूप में नजर आएंगे। वो मारक्रम के साथ ओपनिंग करेंगे।
तीसरे नंबर पर ऑलराउंडर वियान मुल्डर बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देंगे। वो भी चोट के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं। तेज गेंदबाज कोर्बिन बॉश की जगह स्पिनर केशव महाराज को भी टीम में शामिल किया गया है।
आखिरी टेस्ट मैच के लिए साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI:
रयान रिकेल्टन, एडेन मारक्रम, वियान मुल्डर, ट्रिस्टन स्टब्स, टेम्बा बावुमा, डेविड बेडिंगम, काइल वेरिन, मार्को जानसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, क्वेना मफाका।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
32 mins agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
42 mins agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
1 hr agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
2 hrs agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
4 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
11 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
12 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines