SA vs PAK: केपटाउन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसी बीच पाकिस्तान पर अफ्रीका के खिलाफ धीमी ओवर गति बनाए रखने के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा पाकिस्तान टीम के आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पांच अंक काटे गए हैं।
आईसीसी ने जारी किया बयान
आईसीसी ने अपने जारी बयान में कहा, “यह जुर्माना आईसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के रिची रिचर्डसन ने लगाया है। पाकिस्तान ने निर्धारित समय से 5 ओवर कम फेंके थे। इस मामले में उन्हें दोषी पाया गया था। आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों में खिलाड़ियों पर उनके द्वारा निर्धारित समय में गेंदबाजी नहीं करने पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।
ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अनुच्छेद 16.11.2 के अनुसार, हर टीम को प्रत्येक ओवर कम के लिए एक अंक का जुर्माना लगाया जाता है। इस वजह से पाकिस्तान के कुल अंकों में से पांच विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप अंक काट लिए गए हैं।
शान मसूद ने माना अपराध
पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने अपराध स्वीकार कर लिया है। इसी वजह से औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी थी। मैदानी अंपायर कुमार धर्मसेना और नितिन मेनन, तीसरे अंपायर एलेक्स व्हार्फ और चौथे अंपायर स्टीफन हैरिस ने आरोप तय किए थे।
दक्षिण अफ्रीका ने पाकिस्तान को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से हरा दिया है। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में जगह बना ली है। साउथ अफ्रीका की टीम 11 जून से लॉर्ड्स में डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।
संबंधित खबरें
IND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
1 min agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
30 mins agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
52 mins agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
1 hr agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
3 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
3 hrs agoLIVE: भारत को मिली तीसरी सफलता, अक्षर ने रोवमैन पॉवेल को किया चलता
3 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
4 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines