South Africa vs Pakistan 2nd Test: साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच दूसरा टेस्ट मैच कैपटाउन में खेला जा रहा है। इस मैच की पहली पारी में साउथ अफ्रीका ने 615 रन बनाए थे, जिसके बाद पाकिस्तान की पहली पारी 194 रन पर सिमट गई थी। फॉलोऑन खेलते हुए पाकिस्तान की तरफ से दूसरी पारी में शान मसूद और बाबर आजम ने कमाल की बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। दोनों की जोड़ी ने इस पारी में इतिहास रच दिया है।
200 रन से ज्यादा की साझेदारी
फॉलोऑन खेलने के बाद पाकिस्तान की शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली। पाकिस्तान की तरफ से दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए शान मसूद और बाबर आजम की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 205 रन की साझेदारी की। अब पाकिस्तान की तरफ से ये फॉलोऑन खेलने के बाद टेस्ट क्रिकेट में पहले विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है।
ये भी पढ़ें:- ‘टीम मैनेजमेंट का दोष…’ बुमराह को लेकर सुनील गावस्कर का बड़ा बयान
इससे पहले पाकिस्तान की तरफ से फॉलोऑन खेलने के बाद महज एक बार ही शतकीय साझेदारी देखने को मिली थी, जब साल 1958 में इम्तियाज अहमद और हनीफ अहमद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 152 रन की साझेदारी की थी।
शान मसूद ने जड़ा शतक
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने 1 विकेट खोकर 213 रन बना लिए थे। इस पारी में शान मसूद ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। फिलहाल मसूद 102 रन बनाकर नाबाद है। इसके अलावा बाबर आजम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने इस पारी में 81 रन की पारी खेली। फिलहाल पाकिस्तान की टीम 208 रन पीछे है।
ये भी पढ़ें:- ‘मुझे कोई पछतावा नहीं’, आर अश्विन के बाद अब इस भारतीय खिलाड़ी ने लिया संन्यास
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
43 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
12 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines