Live Updates
21:59 (IST) 04 Mar 2026
SA vs NZ Semi Final Live Score: न्यूजीलैंड ने कटाया फाइनल का टिकट

न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट कटा लिया है. 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने सिर्फ 12.5 ओवर में ही 173 रन बनाकर मैच जीत लिया. न्यूजीलैंड की ओर से फिन एलन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों पर शतक जड़ा. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक का सबसे तेज अर्धशतक है. एलन ने 33 गेंदों में 10 चौके और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाकर मैच खत्म कर दिया. उनके साथ रचिन रवींद्र 13 रन बनाकर नाबाद रहे. उनके अलावा, टिम सीफर्ट ने 33 गेंदों पर 58 रनों की बेहतरीन पारी खेली. वहीं, साउथ अफ्रीका की ओर से कागिसो रबाडा एक मात्र विकेट हासिल कर सके.

Finn Allen’s blazing ton in the chase gets New Zealand into their second Men’s t20worldcup final 🔥

📝: https://t.co/nv2bu4uGh7 pic.twitter.com/j4DcTSum3y
— ICC (@ICC) March 4, 2026

21:55 (IST) 04 Mar 2026
SA vs NZ Semi Final Live Score: जीत के करीब न्यूजीलैंड की टीम

न्यूजीलैंड ने 12 ओवर में 1 विकेट पर 149 रन बन लिए हैं. फिलहाल फिन एलन 76 रन बनाकर और रचिन रविंद्र 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. अब टीम को जीत के लिए 48 गेंद पर 21 रन चाहिए.

21:38 (IST) 04 Mar 2026
SA vs NZ Semi Final Live Score: फिन एलन ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

न्यूजीलैंड के स्टार ओपनर फिन एलन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जड़ दिया है. एलन सिर्फ 20 गेंदों पर 56 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं, टिम सीफर्ट 58 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

21:53 (IST) 04 Mar 2026
SA vs NZ Semi Final Live Score: न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका

10वें ओवर की पहली गेंद पर न्यूजीलैंड को टिम सीफर्ट के रूप में पहला झटका लगा. सीफर्ट 33 गेंदों पर 58 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने फिन एलन के साथ पहले विकेट के लिए 117 रनों की साझेदारी की. उन्हें कागिसो रबाडा ने आउट किया.

21:36 (IST) 04 Mar 2026
SA vs NZ Semi Final Live Score: साउथ अफ्रीका का स्कोर 100 के पार

न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 8वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. 8 ओवर में न्यूजीलैंड ने बिना किसी नुकसान 103 रन बना लिए हैं. फिलहाल टिम सीफर्ट 57 रन और फिन एलन 47 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

21:28 (IST) 04 Mar 2026
SA vs NZ Semi Final Live Score: टिम सीफर्ट-फिन एलन कर रहे तूफानी बल्लेबाजी

टिम सीफर्ट और फिन एलन की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती 6 ओवर यानी पावरप्ले में बिना किसी नुकसान 84 रन बना लिए हैं. फिलहाल फिन एलन 43 और टिम सीफर्ट 41 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. न्यूजीलैंड को अब जीत के लिए 90 गेंद पर 108 रन चाहिए.

21:19 (IST) 04 Mar 2026
SA vs NZ Semi Final Live Score: न्यूजीलैंड की दमदार शुरुआत

न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ दमदार शुरुआत की है और 4 ओवर में बिना किसी नुकसान 48 रन बना लिए हैं. टिम सीफर्ट और फिन एलन ने तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं. एलन 20 रन और टिम सीफर्ट 28 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

21:09 (IST) 04 Mar 2026
SA vs NZ Semi Final Live Score: क्विंटन डिकॉक ने छोड़ा टिम सीफर्ट का कैच

दूसरे ओवर में क्विंटन डी कॉक ने टिम सीफर्ट का कैच छोड़ दिया है. सीफर्ट 9 गेंद में 13 रन बनाकर खेल रहे हैं. दो ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना किसी नुकसान 19 रन है.

20:42 (IST) 04 Mar 2026
SA vs NZ Semi Final Live Score: मैट हेनरी ने झटके दो विकेट

आखिरी ओवर में मैट हेनरी ने दो विकेट झटके. हेनरी ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर कॉर्बिन बॉश को पवेलियन भेज दिया और फिर अगली गेंद पर कागिसो रबाडा को आउट कर दिया. फिलहान मार्को यानसेन 53 रन बनाकर क्रीज पर हैं और साउथ अफ्रीका का स्कोर 19.4 ओवर में 8 विकेट पर 166 रन है.

20:57 (IST) 04 Mar 2026
SA vs NZ Semi Final Live Score: न्यूजीलैंड की पारी शुरू

लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड टीम के लिए टिम सीफर्ट और फिन एलन पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. वहीं, साउथ अफ्रीका की ओर से तेज गेंदबाज मार्को जानसेन पहला ओवर करने आए हैं.

20:45 (IST) 04 Mar 2026
SA vs NZ Semi Final Live Score: साउथ अफ्रीका ने दिया 170 रनों का टारगेट

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने 170 रनों का टारगेट दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 196 रनों का स्कोर खड़ा किया. साउथ अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. जानसेन ने 30 गेंदों पर 2 चौके और 5 छक्कों के साथ नाबाद 55 रन बनाए. उनके अलावा, डेवाल्ड ब्रेविस ने 34 रन और ट्रिस्टन स्टब्स ने 29 रन बनाए. वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी, रचिन रवींद्र और कोल मैककॉन्ची ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि जेम्स नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन एक-एक सफलता मिली. अब न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचने के लिए 20 ओवर में 170 रन बनाने होंगे.

20:41 (IST) 04 Mar 2026
SA vs NZ Semi Final Live Score: मार्को यानसेन ने जड़ा अर्धशतक

मार्को यानसेन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है. यानसेन ने 27 गेंदों पर छक्का लगाकर अपना पचासा पूरा किया. फिलहाल यानसेन 52 और कॉर्बिन बॉश 1 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. साउथ अफ्रीका ने 18.5 ओवर में 6 विकेट पर 163 रन बनाए.

20:36 (IST) 04 Mar 2026
SA vs NZ Semi Final Live Score: साउथ अफ्रीका को लगा छठा झटका

19वें ओवर की पहली गेंद पर साउथ अफ्रीका को ट्रिस्टन स्टब्स के रूप में छठा झटका लगा. स्टब्स 24 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हो गए. साउथ अफ्रीका का स्कोर 6 विकेट पर 150 रन है.

20:23 (IST) 04 Mar 2026
SA vs NZ Semi Final Live Score: साउथ अफ्रीका ने 16 ओवर में बनाए 113 रन

साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 ओवर में 5 विकेट पर 113 रन बना लिए हैं. फिलहाल मार्को जेनसन 21 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 12 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

20:12 (IST) 04 Mar 2026
SA vs NZ Semi Final Live Score: साउथ अफ्रीका का स्कोर 100 के पार

साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 14वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. 14 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 5 विकेट पर 101 रन है. फिलहाल मार्को जेनसन 17 रन और ट्रिस्टन स्टब्स 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

19:58 (IST) 04 Mar 2026
SA vs NZ Semi Final Live Score: साउथ अफ्रीका की आधी टीम लौटी पवेलियन

11वें ओवर की दूसरी गेंद पर साउथ अफ्रीका को एक और बड़ा झटका लगा. डेवाल्ड ब्रेविस 27 गेंदों पर 34 रन बनाकर जेम्स निशम की गेंद पर आउट हो गए. 77 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट गई है.

19:54 (IST) 04 Mar 2026
SA vs NZ Semi Final Live Score: साउथ अफ्रीका को लगा चौथा झटका

10वें ओवर की आखिरी गेंद पर साउथ अफ्रीका को डेविड मिलर के रूप में चौथा झटका लगा. मिलर सिर्फ 6 रन बनाकर रचिन रवींद्र की गेंद पर आउट हो गए. 10 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट पर 77 रन है.

19:43 (IST) 04 Mar 2026
SA vs NZ Semi Final Live Score: साउथ अफ्रीका को लगा तीसरा झटका

8वें ओवर की चौथी गेंद पर साउथ अफ्रीका को कप्तान एडेन मार्कराम के रूप में तीसरा झटका लगा. मार्कराम 20 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हो गए. 8 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका स्कोर 3 विकेट पर 57 रन है.

19:30 (IST) 04 Mar 2026
SA vs NZ Semi Final Live Score: साउथ अफ्रीका ने पावरप्ले में बनाए 48 रन

साउथ अफ्रीका ने शुरुआती 6 ओवर यानी पावरप्ले में दो विकेट के नुकसान पर 48 रन बना लिए हैं. फिलहाल एडेन मार्कराम 16 रन और डेवाल्ड ब्रेविस 15 रन बनाकर खेल रहे हैं. जिम्मी नीशम का पहला ओवर महंगा साबित हुआ और उन्होंने 5वें ओवर में 1 छक्के समेत कुल 17 रन लुटाए.

19:23 (IST) 04 Mar 2026
SA vs NZ Semi Final Live Score: साउथ अफ्रीका ने 4 ओवर में बनाए 28 रन

साउथ अफ्रीका ने 4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 28 रन बना लिए हैं. फिलहाल एडेन मार्कराम 8 रन और डेवाल्ड ब्रेविस 5 रन बनाकर खेल रहे हैं.

SA vs NZ Semi-Final, T20 World Cup 2026 Highlights: न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 170 रनों का लक्ष्य रखा था. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने महज 12.5 ओवर में एक विकेट पर 173 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. न्यूजीलैंड की जीत के हीरो फिन एलन रहे, जिन्होंने तूफानी अंदाज बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 33 गेंदों पर शतक जड़ दिया. यह टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज है. एलन ने 33 गेंदों में 10 चौके और 8 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रन बनाए और मैच को एकतरफा बना दिया. उनके साथ रचिन रवींद्र 13 रन बनाकर नाबाद रहे. वहीं, टिम सीफर्ट ने 33 गेंदों पर 58 रन की शानदार पारी खेली. साउथ अफ्रीका की ओर से कागिसो रबाडा ही एकमात्र विकेट लेने में सफल रहे.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 196 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को जानसेन की शानदार अर्धशतकीय पारी और 30 गेंदों में 2 चौकों और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 55 रन बनाए. उनके अलावा, डेवाल्ड ब्रेविस ने 34 और ट्रिस्टन स्टब्स ने 29 रन जोड़े. वहीं, न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी, रचिन रवींद्र और कोल मैककॉन्ची ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि जेम्स नीशम और लॉकी फर्ग्यूसन ने एक-एक सफलता हासिल की. अब न्यूजीलैंड की टीम 8 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और इंग्लैंड सेमीफाइनल की विजेता टीम से भिड़ेगी.

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---