SA vs ENG Live Streaming: इंग्लैंड की टीम इन दिनों साउथ अफ्रीका के दौरे पर है। वनडे सीरीज के बाद आज से दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है। सीरीज का पहला मैच सोफिया गार्डन कार्डिफ में खेला जाएगा। वनडे सीरीज को जीतने 2-1 से जीतने के बाद अब साउथ अफ्रीका की नजरें टी20 सीरीज पर होने वाली हैं। ऐसे में फैंस के मन में बड़ा सवाल है कि इस मैच को लाइव कहां देख सकते हैं? बता दें, स्टार स्पोर्ट्स या जियोहॉटस्टार पर इस मैच को फैंस देख नहीं पाएंगे।
वनडे के बाद अब फैंस टी20 को इन दोनों टीमों के बीच टी20 का रोमांच देखने को मिलेगा। आखिरी वनडे मैच में साउथ अफ्रीका को करारी हार का सामना करना पड़ा था। जिसमें साउथ अफ्रीका की टीम महज 72 रनों पर सिमट गई थी। जबकि इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 342 रन बनाए थे। इसके साथ ही इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट के इतिहास की सबसे बड़ी जीत भी हासिल की थी।
कितने बजे शुरू होगा पहला टी20 मैच?
साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच भारतीय समयानुसार रात 11 बजे शुरू होगा।
ये भी पढ़ें:-IND vs UAE, Asia Cup 2025: संजू बाहर, गिल अंदर, R Ashwin ने चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
कहां खेला जाएगा पहला टी20 मैच?
साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मैच सोफिया गार्डन कार्डिफ में खेला जाएगा।
कहां देख सकते हैं मैच लाइव?
साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स पर नहीं बल्कि सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी, जहां मैच का आनंद ले सकते हैं।
टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका की कप्तानी एडेम मार्करम के हाथों में हैं, जिन्होंने वनडे सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था। जबकि वनडे सीरीज में टेम्बा बावुमा को साउथ अफ्रीका की कप्तानी करते हुए देखा गया था। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रूक करते हुए दिखाई देंगे। वहीं साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस पर भी नजरें रहने वाली हैं। जो टी20 में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:-IND vs UAE मैच से पहले अर्शदीप सिंह ने किया टॉप, बुमराह को पछाड़ा, Asia Cup में अब शतक पर निगाहें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
9 mins ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
1 hr agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
1 hr agoLIVE: सैमसन ने जड़ा अर्धशतक, ईशान भी मचा रहे धमाल, भारत का स्कोर 100 के पार
2 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
2 hrs agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
2 hrs agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
3 hrs ago2026 के बचे हुए महीनों में कितने मैच खेलेगा भारत? नोट करें पूरा शेड्यूल
3 hrs agoAUS A के खिलाफ फेल हो गए भारत के 3 स्टार बल्लेबाज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines