SA vs BAN: दूसरे टेस्ट मैच से पहले साउथ अफ्रीका को लगा बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

SA vs BAN: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में जीत हासिल की थी। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद साउथ अफ्रीका ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं, दूसरे मैच से पहले साउथ अफ्रीका को एक बड़ा झटका लगा है।

ind vs - 2024-10-25T143402.973

SA vs BAN: बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने शानदार जीत हासिल करके सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। हालांकि दूसरे मैच से पहले भी साउथ अफ्रीका को एक बड़ा झटका लगा है।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका का स्टार खिलाड़ी हुआ बाहर

साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। वो पहले मैच में भी नहीं खेल पाए थे। उनकी बाएं कंधे की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था। वो इस चोट की वजह से पहले मैच में भी नहीं खेल पाए थे।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ESPNcricinfo (@espncricinfo)


इस दौरान क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने कहा था कि बावुमा ढाका जाएंगे और दूसरे टेस्ट मैच से पहले अपने रिहैब को जारी रखेंगे। बावुमा को ये चोट आयरलैंड के खिलाफ वनडे मैच के दौरान लग गई थी। इस वजह से वो इस टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं

एडेन मार्कराम करेंगे कप्तानी

टेम्बा बावुमा की अनुपस्थिति में एडेन मार्कराम टीम की अगुवाई करेंगे। टेम्बा बावुमा के रिप्लेसमेंट के रूप में डेवाल्ड ब्रेविस को शामिल किया गया है। उन्हें पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। इसके अलावा इस सीरीज में लुंगी एनगिडी को नांद्रे बर्गर की जगह टीम में शामिल किया गया था। नांद्रे बर्गर कमर के तनाव फ्रैक्चर के कारण बांग्लादेश दौरे से बाहर हो गए थे।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका की अपडेट टीम: डेविड बेडिंघम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी ज़ोरज़ी, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, डेन पैटरसन, डेन पीड्ट, कगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स, रियान रिकेल्टन, काइल वेरिन।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ