South Africa vs Australia: ऑस्ट्रेलिया ने डरबन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में मेजबान साउथ अफ्रीका को 214 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया. इस हार के साथ ही साउथ अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा का अजेय रिकॉर्ड भी टूट गया. बावुमा की कप्तानी में पहली बार अफ्रीकी टीम को टेस्ट क्रिकेट में हार का सामना करना पड़ा है. इससे पहले बावुमा की अगुवाई में साउथ अफ्रीका ने 12 टेस्ट मैचों में हार का मुंह नहीं देखा था. हालांकि, पैट कमिंस की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बावुमा के इस विजयरथ को रोक दिया है. इस शानदार जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.
ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका को 214 रनों से दी मात
ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय साउथ अफ्रीका के दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 214 रनों के बड़े अंतर से करारी मात दी. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में मैट रेनशॉ के शानदार 190 रनों की पारी के दम पर 390 रन बनाए थे. इसके जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम पहली पारी 284 रनों पर ही सिमट गई और ऑस्ट्रेलिया को 106 रनों की बढ़त मिल गई. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दूसरी पारी में 314 रन बनाकर पारी घोषित कर दी और साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 420 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला.
हालांकि, लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और पूरी टीम सिर्फ 206 रनों पर ही ढेर हो गई. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुडे ने 6 विकेट लेकर अफ्रीकी टीम की कमर तोड़ दी. साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा दोनों पारियों में फ्लॉप रहे. उन्होंने पहली पारी में सिर्फ 3 रन बनाए, जबकि दूसरी पारी में केवल एक रन बनाकर आउट हो गए. इस हार के बाद साउथ अफ्रीका को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की पॉइंट्स टेबल में भी नुकसान हुआ है. टीम दूसरे स्थान से खिसककर तीसरे नंबर पर पहुंच गई है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने नंबर-1 पर अपना कब्जा बरकरार रखा है.
12 टेस्ट तक अजेय रहने के बाद बावुमा को मिली पहली हार
साउथ अफ्रीका की इस हार के साथ ही टेम्बा बावुमा का बतौर कप्तान कभी न टेस्ट मैच हारने का रिकॉर्ड भी टूट गया. बतौर कप्तान बावुमा का टेस्ट में जीत का सिलसिला साल 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सेंचुरियन से शुरू हुआ था. इसके बाद उनकी कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने लगातार 12 टेस्ट मैचों में एक भी हार नहीं झेली. इस दौरान प्रोटियाज टीम ने 11 मुकाबलों में जीत दर्ज की, जबकि एक मैच ड्रॉ रहा. साउथ अफ्रीका ने इस दौरान वेस्टइंडीज, भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीमों को मात दी.
बावुमा की कप्तानी में ही साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को फाइनल में हराकर आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब भी अपने नाम किया था. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली हार के साथ ही उनका यह शानदार रिकॉर्ड टूट गया. बावुमा के नाम कप्तान के तौर पर अपनी पहली हार से पहले सबसे ज्यादा टेस्ट जीत (11) का रिकॉर्ड दर्ज है. उनके बाद माइक ब्रेयरली का नाम आता है, जिन्होंने 1977-78 में इंग्लैंड के कप्तान के तौर पर अपने शुरुआती 15 टेस्ट में से 10 जीते थे.
ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, 2 स्टार गेंदबाजों को नहीं मिली जगह
पैट कमिंस का दमदार कप्तानी रिकॉर्ड
वहीं, पैट कमिंस के कप्तानी रिकॉर्ड की बात करें तो उनकी अगुवाई में ऑस्ट्रेलिया ने अब तक टेस्ट क्रिकेट में 26 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि टीम को 9 मैचों में हार मिली है और 6 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू मैदान पर मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम की काफी आलोचना हुई थी. हालांकि, कंगारू टीम ने दमदार वापसी करते हुए अगले ही मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 214 रनों से हराकर एक बार फिर अपनी ताकत साबित कर दी है.
ये भी पढ़ें- WTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा, जानें भारत का स्थान
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
4 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
4 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
5 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
5 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
6 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
6 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
7 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
7 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines