India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 14 नवंबर से होने वाला है. ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा. दोनों टीमें पहले मुकाबले के लिए कोलकाता पहुंचकर अपनी तैयारियां शुरू कर चुकी हैं. कोलकाता टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के सहायक कोच रेयान टेन डोशेट ने टीम इंडिया को चेताया है. उन्होंने बताया है कि टीम इंडिया को इस सीरीज में साउथ अफ्रीका के कौन से हथियार से बचकर रहने की जरूरत है.
भारतीय कोच ने टीम इंडिया को दी चेतावनी
रेयान टेन डोशेट ने साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज से पहले कहा कि आमतौर पर आप सबसे पहले तेज गेंदबाजी आक्रमण के बारे में चिंता करते हैं और मुझे पूरा यकीन है कि वे दो तेज गेंदबाजों और तीन या चार स्पिनरों के साथ उतरेंगे. लेकिन जब आप उपमहाद्वीप में खेल रहे हों तो यह भी एक चुनौती है. एक टीम के तौर पर हमें इसमें सुधार करने की जरूरत है. हमने शुरुआत में ही इस पर ध्यान दिया था. हम कुछ मौकों पर पीछे रह गए हैं. इसलिए यह एक बड़ी चुनौती है. भारतीय कोच ने साउथ अफ्रीका के स्पिन विभाग से बचकर रहने की इशारों ही इशारों में सलाह दी है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान की इज्जत बचाने वाले खिलाड़ी को ICC ने दिया बड़ा इनाम, भारत का दबदबा है बरकरार
न्यूजीलैंड से मिली शिकस्त को याद किया
लगभग एक साल पहले भारतीय टीम घरेलू सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 3-0 से सीरीज हार गई थी. तब कीवी टीम की फिरकी गेंदबाजी विभाग ने टीम इंडिया के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया था. इसपर भारतीय कोच ने कहा कि उम्मीद है, हमने न्यूजीलैंड सीरीज से कुछ सीखा होगा. स्पिन को कैसे खेलना है, इसके लिए हमने कुछ योजनाएं बनाई हैं. इन दो मैचों में यह बहुत महत्वपूर्ण होने वाला है. खासकर चार हफ्ते पहले पाकिस्तान में उन्होंने जो अच्छा प्रदर्शन किया था, उसे देखते हुए.
लंबे अरसे बाद ये पहला मौका होगा, जब भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना उतरेगी. रोहित-विराट ने इस साल ही आईपीएल 2025 के दौरान संन्यास का ऐलान किया था.
ये भी पढ़ें: शुभमन गिल नहीं, साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का एक्स फैक्टर, सुरेश रैना ने बताई वजह
संबंधित खबरें
Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
47 mins agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
51 mins agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
1 hr agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
2 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
2 hrs agoगुवाहाटी में 811 रन और 5 शतकों के साथ रिकॉर्ड्स की बारिश, रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने रचा नया इतिहास
3 hrs ago'ये क्रिकेट नहीं...', टीम इंडिया के 400+ रन चेज के बावजूद खुश नहीं गौतम गंभीर! दिया बड़ा बयान
4 hrs agoरोहित शर्मा ने शतक जड़ने के बाद क्यों किया अजीबोगरीब सेलिब्रेशन? खुद बताया कारण
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines