---विज्ञापन---

खेल angle-right

भारतीय कोचिंग यूनिट में बड़ा बदलाव, अहम कोच ने छोड़ा टीम का साथ

Team India: भारतीय टीम के कोचिंग यूनिट में बड़ा बदलाव हुआ है. टीम के सहायक कोच ने बीसीसीआई को इस्तीफा सौंप दिया है. इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के आखिरी मैच के बाद सहायक कोच ने बड़ा फैसला किया था.

---विज्ञापन---

इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज के बाद भारत के सहायक कोच रेयान टेन डोशेट ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. क्रिकइंफो के अनुसार उन्होंने इंग्लैंड सीरीज के बाद बीसीसीआई को अपना इस्तिफा सौंप दिया. इंग्लैंड दौरे पर भारत को टी-20 और वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था. गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद रेयान टेन डोशेट को भारतीय कोचिंग यूनिट में जगह मिली थी.

भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा

रेयान टेन डोशेट टी-20- वर्ल्ड कप 2024 के बाद भारतीय टीम में सहायक कोच की भूमिका में जुड़े थे. उन्होंने भारतीय टीम के लिए बैटिंग और बॉलिंग कोचिंग में अहम भूमिका निभाई थी.

---विज्ञापन---

डोशेट भारकीय टीम से जुड़ने से पहले आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. बतौर खिलाड़ी रहते हुए उन्होंने साल 2012 और 2014 में केकेआर के लिए खिताब जीता. इसके अलावा साल 2024 में उन्होंने केकेआर की कोचिंग यूनिट का हिस्सा रहते हुए खिताब जीता. भारतीय टीम का साथ छोड़ने के बाद वह केकेआर में शामिल होंगे. वह अभिषेक नायर के साथ मिलकर काम करेंगे.

कैसा रहा कार्यकाल?

सहायक कोच रहते हुए उन्होंने भारत के लिए एशिया कप 2025 जीता. इसके अलावा चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और टी-20 वर्ल्ड कप 2026 जीता. हालांकि भारतीय टीम को उनके कार्यकाल में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में हार का सामना करना पड़ा. टेस्ट में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी.

---विज्ञापन---

ऐसा रहा है करियर

रेयान नीदरलैंड्स के लिए 33 वनडे मैच में 1541 रन बनाने के अलावा 55 विकेट झटक चुके हैं. उन्होंने 5 शतक और 9 अर्धशतक भी जमाए हैं. इसके अलावा 24 टी-20 खेलते हुए उन्होंने 533 रन बनाने के अलावा 13 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. साल 2021 में नामीबिया के खिलाफ उन्होंने नीदरलैंड्स का प्रतिनिधित्व किया. इसके बाद कोचिंग की दुनिया में वह सक्रिय हुए.

ये भी पढ़ें: श्रीलंका में नहीं मिली भारतीय क्रिकेटर को जमानत, अदालत ने दिया बड़ा झटका

---विज्ञापन---

First published on: Jul 28, 2026 05:26 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola