MI vs LSG: रियान रिकेल्टन ने लखनऊ की बनाई रेल, तूफानी अर्धशतक से गेंदबाजों का हुआ बुरा हाल

MI vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रियान रिकेल्टन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने लखनऊ के गेंदबाजों का धुआं उड़ा दिया।

IPL 2025 - 2025-04-27T171838.918

Ryan Rickelton: मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में साउथ अफ्रीका के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रियान रिकेल्टन ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और मुंबई को शानदार शुरुआत दिलाई। उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से समा बांध दिया। अब रिकेल्टन की पारी चर्चा में है।

विज्ञापन

रियान रिकेल्टन की शानदार बल्लेबाजी

सलामी बल्लेबाज के रूप में उतरे रोहित शर्मा टीम का साथ छोड़कर जल्दी चले गए। उन्होंने 5 गेंदों में 12 रन बनाए। वह 2.5 ओवर में मयंक यादव का शिकार बने। लेकिन इसके बाद मोर्चा रियान रिकेल्टन ने संभाला। उन्होंने 32 गेंदों में 58 रनों की शानदार पारी खेली। रिकेल्टन के बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के निकले थे। रिकेल्टन जब बल्लेबाजी कर रहे थे। तब उन्होंने लगभग सभी गेंदबाजों के आगे खुलकर बल्लेबाजी की। रिकेल्टन ने अपनी पारी के दौरान मैदान की चारों दिशा में शॉट खेला। हालांकि वह अपनी पारी को शतक में तब्दील नहीं कर सके। उन्होंने 8.4 ओवर में ही टीम का साथ छोड़ दिया। उनकी पारी पर दिग्वेश राठी ने विराम लगा दिया।

विज्ञापन

16 ओवर में मुंबई का स्कोर 160 पार

रिकेल्टन की शानदार पारी के दम पर मुंबई इंडियंस ने अपनी पारी को तेज गति से बढ़ाना जारी रखा। रिकेल्टन के बाद सूर्यकुमार यादव ने भी तेज बल्लेबाजी की। खबर लिखे जाने तक उन्होंने 45 रन बना लिए हैं। सूर्या ने इस मैच में अपने 4 हजार आईपीएल रन भी पूरे किए। वह एबी डिविलयर्स और क्रिस गेल के बाद सबसे तेज 4 हजार रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी भी बने। सूर्या ने 2714 गेंदों में ये कारनामा किया।

विज्ञापन

आईपीएल में सबसे तेज 4 हजार रन पूरे करने वाले खिलाड़ी

क्रमांक खिलाड़ी का नाम गेंदें देश
1 एबी डिविलियर्स 2,658 दक्षिण अफ्रीका 🇿🇦
1 क्रिस गेल 2,658 वेस्टइंडीज
3 सूर्यकुमार यादव* 2,714 भारत 🇮🇳
4 डेविड वॉर्नर 2,809 ऑस्ट्रेलिया 🇦🇺
5 सुरेश रैना 2,881 भारत 🇮🇳

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ