Ruturaj Gaikwad: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होने जा रहा है। इस सीरीज से पहले भारतीय A टीम और इंग्लैंड लायंस टीम के बीच 2 टेस्ट मैच की 4 दिवसीय सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज के लिए रुतुराज गायकवाड़ को हिस्सा बनाया गया था। हालांकि अभिमन्यु ईश्वरन की अगुवाई वाली भारतीय A टीम में उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल होने का मौका नहीं मिला था। अब गायकवाड़ ने एक विदेशी टीम से खेलने का फैसला किया है।
विदेशी टीम से खेलेंगे गायकवाड़
भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में गायकवाड़ को मौका नहीं मिला है। वह इन दिनों इंग्लैंड में ही हैं। ऐसे में उन्होंने काउंटी टीम यॉर्कशायर से खेलने का फैसला किया है। वह इस टीम से वनडे कप भी खेलेंगे। भारत के कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इंग्लैंड में आयोजित होने वाली काउंटी क्रिकेट में भाग ले चुके हैं। यॉर्कशायर की टीम से सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, चेतेश्वर पुजारा भी खेल चुके हैं। अब गायकवाड़ भी इस टीम का हिस्सा हैं। वह इस टीम के जरिए शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाना चाहेंगे।
चोट की वजह से आईपीएल 2025 हुआ खराब
आईपीएल 2025 के शुरुआती चरण में ही गायकवाड़ चोटिल हो गए थे। इस वजह से वह सीएसके के लिए पूरा सीजन नहीं खेल सके। उनकी गैरमौजूदगी में सीएसके की कमान एमएस धोनी ने संभाली थी। हालांकि गायकवाड़ अब पूरी तरह फिट हैं और इंग्लैंड में अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines