Yuzvendra Chahal: आईपीएल 2025 में 8 अप्रैल को पंजाब किंग्स बनाम सीएसके के बीच मुकाबला खेला गया था। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स ने सीएसके को 18 रनों से पराजित करते हुए सीजन की तीसरी जीत दर्ज की। आईपीएल 2025 में युजवेंद्र चहल पंजाब किंग्स की ओर से हिस्सा ले रहे हैं। इस मैच में चहल को सपोर्ट करने के लिए उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड आरजे महवश भी पहुंची थीं। उन्होंने चहल की टीम यानी पंजाब किंग्स को खूब सपोर्ट किया और सोशल मीडिया पर स्टोरी भी साझा की।
आरजे महवश ने किया सपोर्ट
आरजे महवश दुबई में खेली गई चैपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में भी युजवेंद्र चहल के साथ भारतीय टीम को सपोर्ट करते हुए दिखी थीं। धनश्री वर्मा से तालाक के बाद चहल का नाम महवश के साथ जोड़ा जा रहा है। चहल और महवश को एक साथ कई जगहों पर स्पॉट भी किया जा चुका है। आईपीएल 2025 में 8 अप्रैल को खेले गए पंजाब और सीएसके के बीच मुकाबले में महवश चहल की टीम पंजाब किंग्स को सपोर्ट करने के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि “गो पंजाब! आप जीतें या हारें, आपके सितारे मायने नहीं रखते। गो टीम। अपनी स्टोरी से महवश ने साफ कर दिया कि वह हर हाल में पंजाब का समर्थन कर रही हैं।
कैसा रहा इस मैच में चहल का प्रदर्शन?
सीएसके के खिलाफ खेले गए मुकाबले में चहल अपनी टीम के लिए ज्यादा योगदान नहीं दे सके। दरअसल चहल इस मैच में एक ही ओवर गेंदबाजी कर पाए। इस दौरान उन्होंने 9 रन खर्च किए और उन्हें कोई भी सफलता हाथ नहीं लगी, जबकि बल्लेबाजी में भी चहल को मौका नहीं मिल सका। हालांकि इस मैच में पंजाब ने जीत दर्ज की।
मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 219/6 रन बनाए थे। टीम की ओर से प्रियांश आर्य ने 42 गेंदों में 103 रनों की पारी खेली, जबकि शशांक सिंह ने 36 गेंदों में 52 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सीएसके 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 201 रनों पर सिमट गई।
संबंधित खबरें
जोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
11 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
22 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
56 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
1 hr agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines