RR vs RCB: बल्लेबाजी होगी आसान या गेंदबाजों का रहेगा जलवा, एक क्लिक से जानें पूरी पिच रिपोर्ट

RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम आईपीएल 2025 में अपना अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा।

BeFunky-collage - 2025-04-12T212601.292

RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीम आईपीएल 2025 में अपना अगला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ खेलेगी। यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। खास बात ये है कि इस सीजन का यह इस मैदान पर पहला मैच होगा। अगर दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो राजस्थान ने अब तक 5 मैच खेले हैं, जिनमें से उन्हें 2 में जीत और 3 में हार मिली है। वहीं आरसीबी की टीम ने भी 5 मैच खेले हैं, जिनमें से उन्होंने 3 जीते हैं और 2 हारे हैं। इस मुकाबले में दोनों ही टीमें जीत हासिल करना चाहेंगी। साथ ही सभी की नजरें पिच पर भी होंगी क्योंकि यह तय करेगा कि मैच में बल्लेबाज़ों को मदद मिलेगी या गेंदबाज़ों को।

विज्ञापन

जयपुर की पिच रिपोर्ट

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाला यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान की पिच बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों दोनों को बराबर मदद देती है। यहां पर 200 से ज्यादा रन बनाना आसान नहीं होता। पिच पर थोड़ी घास होती है, जिसकी वजह से ओपनिंग बल्लेबाज़ों के लिए नई गेंद का सामना करना थोड़ा मुश्किल होता है। वहीं इस मैदान की बाउंड्री बड़ी होती है, इसलिए स्पिन गेंदबाज़ों के खिलाफ बड़े शॉट लगाना भी आसान नहीं रहता।

विज्ञापन

अक्सर टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना पसंद करती है। अब तक इस मैदान पर आईपीएल के 57 मैच खेले जा चुके हैं, जिनमें से 20 बार पहले बल्लेबाज़ी करने वाली टीम जीती है, जबकि 37 बार दूसरी बल्लेबाज़ी करने वाली टीम ने मैच जीता है।

विज्ञापन

RR vs RCB हेड टू हेड रिकॉर्ड

आईपीएल में अब तक राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कुल 31 मैच खेले जा चुके हैं। इन मुकाबलों में दोनों टीमें लगभग बराबरी पर नजर आई हैं। राजस्थान ने 14 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि आरसीबी ने 15 मैच जीते हैं। इसके अलावा 2 मुकाबले ऐसे रहे जिनका कोई नतीजा नहीं निकल पाया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ