हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RR vs RCB Highlights: राजस्थान ने आरसीबी को 6 विकेट से चटाई धूल, वैभव-जुरेल ने खेली शानदार पारी

IPL 2026, RR vs RCB Highlights: आईपीएल 2026 के16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की. गुवाहाटी में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 202 रनों का टारगेट दिया था, जिसे राजस्थान की टीम ने 18 ओवर में ही आसानी से हासिल कर लिया.

विज्ञापन
IPL 2026, RR vs RCB

Live Updates

00:07 (IST) 11 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: राजस्थान ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया

आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी को 6 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की. गुवाहाटी में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 202 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे राजस्थान की टीम ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 26 गेंदों पर 78 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि ध्रुव जुरेल ने 43 गेंदों पर नाबाद 81 रनों की बेहतरीन पारी खेली. लगातार दो जीत के बाद यह आरसीबी की इस सीजन पहली हार है.

23:55 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: राजस्थान ने 16 ओवर में बनाए 184 रन

राजस्थान ने 16 ओवर में 4 विकेट पर 184 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 24 गेंदों में 18 रनों की जरूरत है. फिलहाल ध्रुव जुरेल 66 रन और रवींद्र जडेजा 21 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

23:39 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: ध्रुव जुरेल ने जड़ा अर्धशतक

RCB के खिलाफ ध्रुव जुरेल ने अर्धशतक जड़ दिया है. जुरेल ने 25 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया.

23:32 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: राजस्थान ने 12 ओवर में बनाए 145 रन

राजस्थान रॉयल्स ने RCB के खिलाफ 12 ओवर में 4 विकेट पर 145 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 42 गेंदों पर 57 रनों की जरूरत है. फिलहाल ध्रुव जुरेल 42 रन और रवींद्र जडेजा 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

23:23 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: राजस्थान को लगा चौथा झटका

10वें ओवर की चौथी गेंद पर राजस्थान को कप्तान रियान पराग के रूप में चौथा झटका लगा. पराग सिर्फ 3 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर आउट हो गए.

23:16 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: राजस्थान को लगा तीसरा झटका

वैभव सूर्यवंशी के आउट होने के अगली ही गेंद पर राजस्थान को शिमरोन हेटमायर के रूप में तीसरा झटका लगा. हेटमायर बिना खाता खोले क्रुणाल पांड्या का शिकार बने. 5वें नंबर पर कप्तान रियान पराग बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

23:12 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: वैभव सूर्यवंशी लौटे पवेलियन

9वें ओवर की पहली गेंद पर राजस्थान रॉयल्स को वैभव सूर्यवंशी के रूप में दूसरा झटका लगा. वैभव 26 गेंदों पर 78 रन बनाकर पवेलियन लौटे. उन्हें क्रुणाल पांड्या ने आउट किया. 8.1 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 2 विकेट पर 129 रन है.

23:04 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: पावरप्ले में वैभव सूर्यवंशी का चला जादू

राजस्थान रॉयल्स की टीम ने पावरप्ले में 1 विकेट गंवाकर 97 रन बना लिए हैं. वैभव सूर्यवंशी 18 गेंदों में 57 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं ध्रुव जुरेल 10 गेंदों में 27 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं.

22:56 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी अंदाज में जड़ा अर्धशतक

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आरसीबी के खिलाफ भी 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया है. सूर्यवंशी ने इस दौरान भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड की जमकर पिटाई की है. फिलहाल वो 18 गेंदों में 57 रन बनाकर खेल रहे हैं.

22:46 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: यशस्वी जयसवाल सस्ते में लौटे पवेलियन

राजस्थान रॉयल्स की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली है. सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल सिर्फ 13 रन बनाकर जोश हेजलवुड का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही आरसीबी की टीम के पास मैच बनाने का अच्छा मौका है.

22:31 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी शुरू

202 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज करने मैदान पर उतरे हैं. वहीं, आरसीबी की ओर से तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पहला ओवर फेंकने आए हैं.

22:23 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: आरसीबी ने दिया 202 रनों का टारगेट

आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 202 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 201 रन बनाए. टीम के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने सबसे ज्यादा 40 गेंदों पर 63 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं, विराट कोहली ने 16 गेंदों पर 32 रन बनाए, जबकि रोमारियो शेफर्ड ने 11 गेंदों पर 22 रन बनाए. आखिर में वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 29 और भुवनेश्वर कुमार ने नाबाद 9 रन बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया. वहीं, राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि संदीप शर्मा और रवींद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला.

22:07 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: आरसीबी को लगा 8वां झटका

18वें ओवर की पहली गेंद पर आरसीबी को कप्तान रजत पाटीदार के रूप में 8वां झटका लगा. पाटीदार 40 गेंदों पर 63 रन बनाकर संदीप शर्मा की गेंद पर आउट हो गए. 18.1 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 8 विकेट पर 166 रन है.

22:00 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: रजत पाटीदार ने जड़ा शानदार अर्धशतक

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने राजस्थान के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है. पाटीदार ने 36 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्कों के साथ अपना अर्धशतक पूरा किया. 16 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 7 विकेट पर 150 रन है.

21:50 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: आरसीबी को लगा 7वां झटका

14वें ओवर की आखिरी गेंद पर आरसीबी को रोमारियो शेफर्ड के रूप में 7वां झटका लगा. शेफर्ड 11 गेंदों पर 22 रन बनाकर रवींद्र जडेजा की गेंद पर आउट हो गए. आरसीबी ने वेंकटेश अय्यर को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में 9वें नंबर पर उतारा है.

21:38 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: आरसीबी को लगा छठा झटका

11वें ओवर की आखिरी गेंद पर आरसीबी को टिम डेविड के रूप में छठा झटका लगा. डेविड 9 गेंदों पर 13 रन बनाकर बृजेश शर्मा की गेंद पर आउट हो गए.

21:35 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: आरसीबी ने 10 ओवर में बनाए 89 रन

आरसीबी ने राजस्थान के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर में 5 विकेट पर 89 रन बना लिए हैं. फिलहाल कप्तान रजत पाटीदार 16 रन और टिम डेविड 11 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

21:24 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: आरसीबी की आधी टीम लौटी पवेलियन

9वें ओवर की चौथी गेंद पर आरसीबी को जितेश शर्मा के रूप में 5वां झटका लगा. जितेश सिर्फ 5 रन बनाकर बृजेश शर्मा की गेंद पर आउट हो गए.

21:16 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: आरसीबी को लगा चौथा झटका

7वें ओवर की दूसरी गेंद पर आरसीबी को क्रुणाल पांड्या के रूप में चौथा झटका लगा. क्रुणाल सिर्फ 1 रन बनाकर रवि बिश्नोई का शिकार बने. टीम ने 62 रन के स्कोर पर 4 विकेट गंवा दिए हैं. छठे नंबर पर जितेश शर्मा बैटिंग करने आए हैं.

21:15 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: आरसीबी ने पावरप्ले में बनाए 61 रन

आरसीबी ने RR के खिलाफ पावरप्ले में 3 विकेटके नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं. पावरप्ले में फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली आउट हुए. फिलहाल कप्तान रजत पाटीदार 4 रन और क्रुणाल पांड्या एक रन बनाकर खेल रहे हैं.

21:06 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: विराट कोहली लौटे पवेलियन

5वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आरसीबी को विराट कोहली के रूप में तीसरा झटका लगा. कोहली 16 गेंदों पर 32 रन बनाकर रवी बिश्नोई की गेंद पर आउट हुए. 5वें नंबर पर क्रुणाल पांड्या बैटिंग करने उतरे हैं.

21:00 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: आरसीबी को लगा दूसरा झटका

तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर आरसीबी को देवदत्त पडिक्कल के रूप में दूसरा झटका लगा. पडिक्कल को जोफ्रा आर्चर ने आउट किया. वह 7 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए. चौथे नंबर कप्तान रजत पाटीदार बल्लेबाजी करने आए हैं.

20:55 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: आरसीबी ने 2 ओवर में बनाए 32 रन

आरसीबी ने शुरुआती 2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 32 रन बना लिए हैं. फिलहाल देवदत्त पडिक्कल 14 रन और विराट कोहली 9 रन बनाकर खेल रहे हैं.

20:53 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: बाल-बाल बचे विराट कोहली

फिल साल्ट के आउट होने के बाद विराट कोहली भी पहली गेंद पर बाल-बाल बचे. गेंद कोहली के बल्ले के बाहरी किनारे से लगकर विकेटकीपर के पास से चौके के लिए चली गई. इससे पहले देवदत्त पडिक्कल ने चौका लगाकर अपना और टीम का खाता खोला.

20:43 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: आरसीबी को लगा पहला झटका

पारी की पहली ही गेंद पर आरसीबी को बड़ा झटका लगा है. जोफ्रा आर्चर ने ओवर की पहली गेंद पर फिल साल्ट को बिना खाता खोले पवेलियन भेज दिया. तीसरे नंबर पर देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी करने आए हैं.

20:41 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. विराट कोहली और फिल साल्ट पारी की शुरुआत करने मैदान पर उतरे हैं. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की ओर से तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पहला ओवर फेंकने आए हैं.

20:34 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: कब शुरू होगा मैच?

क्रिकबज के मुताबिक, गुवाहाटी में बारिश रुक गई है और मैदान को मैच के लिए तैयार किया जा रहा है. ताजा अपडेट के अनुसार, मैच 8:40 बजे शुरू हो सकता है और अभी एक भी ओवर नहीं कटा गया है.

20:17 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: टॉस के बाद फिर शुरू हुई बारिश

गुवाहाटी में टॉस के बाद फिर से बारिश शुरू हो गई है. दोबारा बारिश शुरू होने के कारण मैच में और देरी हो सकती है. पहले मैच 8.15 में शुरू होना था, लेकिन अब समय आगे बढ़ाया जा सकता है.

20:08 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा.

20:08 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग 11

विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड.

20:02 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब RCB की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी.

19:40 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: कब होगा टॉस?

गुवाहाटी से फैंस के लिए खुशखबरी सामने आई है. मैदान से कवर पूरी तरह हटा दिए गए हैं. टॉस अब रात 8 बजे होगा, जबकि मैच 8:15 शुरू होगा. ओवर्स में कोई कटौती नहीं की गई है.

19:29 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: गुवाहाटी में रुकी बारिश

गुवाहाटी में बारिश रुक गई है और ग्राउंड स्टाफ आउटफील्ड को सुखाने के लिए सुपर सोपर का उपयोग कर रहे हैं. वे मैदान को टॉस के लिए तैयार कर रहे हैं. थोड़ी देर में टॉस के समय का ऐलान हो सकता है.

19:26 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: गुवाहाटी के मैदान पर लगे कवर्स

क्रिकबज के मुताबिक, गुवाहाटी में अभी भी बारिश हो रही है और ग्राउंड स्टाफ मैदान को कवर करने में जुटे हैं. तेज बारिश के कारण मैदान के बाकी हिस्सों को भी कवर्स से ढका जा रहा है.

19:03 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: बारिश के कारण टॉस में हुई देर

गुवाहाटी में बारिश तेज बारिश हो रही है. बारिश के कारण टॉस में करीब आधे घंटे तक की देर से हो सकती है.

18:57 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

गुवाहाटी में फिलहाल मौसम साफ और बारिश नहीं हो रही है. ऐसे में RR vs RCB मैच के लिए टॉस अपने तय समय यानी शाम 7 बजे होगा. मैच 7.30 बजे शुरू होगा.

18:50 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: बेंगलुरु ने भी जीते हैं दोनों मैच

रजत पाटीदार की अगुवाई वाली RCB ने भी अपने शुरुआती दोनों मैचों में जीत हासिल की है. आरसीबी ने पहले मैच में SRH को 6 विकेट से हराया, जबकि दूसरे मैच में CSK को 43 रनों से मात दी. फिलहाल बेंगलुरु की टीम 4 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर है.

18:38 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: राजस्थान ने जीते है लगातार 3 मैच

रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम जबरदस्त फॉर्म में है. राजस्थान ने CSK, GT और MI के खिलाफ लगातार 3 मैच जीते हैं और 6 अंकों के साथ फिलहाल पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है.

18:29 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: किसका पलड़ा भारी?

RR और RCB के बीच हेड टू हेड की बात करें तो बेंगलुर का पलड़ा भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच आईपीएल में अब तक कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से बेंगुलरु ने 17 मैच जीते हैं और राजस्थान ने 14 मैच अपने नाम किए हैं. आईपीएल 2023 से अब तक हुए पिछले 6 मैचों में आरसीबी ने 4 बार बाजी मारी है.

18:28 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग 11

फिल साल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा.
इम्पैक्ट प्लेयर - देवदत्त पडिक्कल.

18:01 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई.
इम्पैक्ट प्लेयर - शिमरोन हेटमायर.

17:53 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: पिछले मैच में भी बारिश ने डाला था खलल

RR vs RCB से पहले राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी में खेले गए पिछले मुकाबले में बारिश ने खलल डाला था. बारिश की वजह से मैच में 11-11 ओवर का हुआ. अब इस मैच में भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है.

17:49 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: मैच पर मंडरा रहा बारिश का खतरा

RR और RCB के बीच गुवाहाटी में होने वाले इस मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. पहले मैच के समय बारिश की संभावना सिर्फ 15 प्रतिशत थी, लेकिन अब मौसम के ताजा अपडेट ने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है. एक्यूवेदर के मुताबिक, गुवाहाटी में शाम 6 बजे 49 प्रतिशत बारिश की संभावना है.

17:43 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पूरी टीम

विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेजलवुड, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, विकी ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, सात्विक देसवाल.

17:42 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: राजस्थान रॉयल्स की पूरी टीम

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, बृजेश शर्मा, रवि सिंह, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, क्वेना मफाका, युधवीर सिंह चरक, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला.

17:41 (IST) 10 Apr 2026

RR vs RCB IPL 2026 Live Score: आज राजस्थान से भिड़ेगी बेंगलुरु की टीम

आईपीएल 2026 के 16वें मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें एक-दूसरे से भिड़ने के लिए तैयार हैं. यह गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में है और अभी तक टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं हारी हैं. हालांकि, आज दोनों में से किसी एक का विजय रथ रुक जाएगा.

Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bengaluru Highlights: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला शनिवार (10 अप्रैल) को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में राजस्थान ने डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी को 6 विकेट से हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने 202 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे राजस्थान की टीम ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया. राजस्थान की इस जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल रहे. वैभव ने 26 गेंदों में 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली तो वहीं जुरेल ने 43 गेंदों पर नाबाद 81 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई. वहीं, आरसीबी की ओर से जोश हेजलवुड और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट चटकाए. इसी के साथ आरसीबी को लगातार दो जीत के बाद इस सीजन पहली हार का सामना करना पड़ा.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 201 रन बनाए. टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 40 गेंदों में 63 रन बनाए. वहीं, विराट कोहली ने 16 गेंदों पर 32 रन ठोके, जबकि रोमारियो शेफर्ड ने 11 गेंदों पर 22 रन बनाए. आखिरी ओवरों में वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 29 और भुवनेश्वर कुमार ने नाबाद 9 बनाकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया. वहीं गेंदबाजी में राजस्थान की ओर से जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और बृजेश शर्मा ने 2-2 विकेट झटके, जबकि संदीप शर्मा और रवींद्र जडेजा को 1-1 विकेट मिला.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola