Dinesh Karthik RR vs RCB: IPL 2024 के एलिमिनेटर मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स और राजस्थान रॉयल्स टकरा रही हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर RCB को बल्लेबाजी का न्योता दिया। करो या मरो वाले मैच में RCB का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। टीम नियमित अंतराल में विकेट खोती चली गई। इस बीच दिनेश कार्तिक के नॉट आउट पर लोगों ने सवाल उठाए।
ऑनफील्ड अंपायर ने दिया आउट
राजस्थान रॉयल्स की ओर से 15वां ओवर आवेश खान ने किया। ओवर की तीसरी गेंद पर आवेश खान ने LBW की अपील की और ऑन फील्ड अंपायर ने दिनेश कार्तिक को आउट कराया दिया। कार्तिक ने रिव्यू लिया और तीसरे अंपायर ने फील्ड अंपायर का निर्णय बदल दिया। अब सोशल मीडिया यूजर्स तीसरे अंपायर के फैसले पर सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि गेंद बल्ले से काफी दूर थी। बैट पैड से टकराया था, ऐसे अल्ट्रा ऐज पर स्पाइक दिखाई दे रहा था। हालांकि, अपांयर के लिए यह पता लगाना मुश्किल था कि यह स्पाइक बल्ले से टकराने वाले पैड से है या अंदरूनी किनारे से।
दिग्गजों ने उठाए सवाल
तीसरे अंपायर के इस फैसले से राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन और कोच कुमार संगाकारा निराश नजर आए। संगाकारा तो तीसरे अंपायर से बातचीत करने के लिए जाते हुए देखे गए। इतना ही नहीं कुछ एक्सपर्ट ने भी तीसरे अंपायर के फैसले पर सवाल उठाए हैं। सुनील गावस्कर ने कहा, “बल्ला पैड पर लगा है, बल्ला गेंद पर नहीं लगा है।” केविन पीटरसन ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि अंपायर का फैसला सही है।” इरफान पठान ने कहा, “गेंद बल्ले पर नहीं लगी, यह थर्ड अंपायर का सही फैसला नहीं था।” मुकाबले में कार्तिक के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 1 चौके की मदद से 13 गेंदों पर 11 रन बनाए।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: मुंबई इंडियंस के पूर्व खिलाड़ी ने हार्दिक पांड्या को बताया बेकसूर, सीनियर खिलाड़ियों पर लगाए गंभीर आरोप
ये भी पढ़ें: Archery World Cup Stage II: भारतीय महिला कंपाउंड टीम फाइनल में, मेंस टीम कांस्य पदक से चूकी
संबंधित खबरें
श्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
3 mins agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
11 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी-20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
24 mins agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
1 hr agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
2 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
2 hrs agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines