Ambati Rayudu RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच अहमदाबाद के स्टेडियम में 22 मई को होगा। इस मुकाबले को लेकर फैंस के बीच बज बना हुआ है क्योंकि आरसीबी ने चमत्कारिक वापसी करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई है। अब एलिमिनेटर मुकाबले को कौन जीतेगा, इसे लेकर जब सीएसके के दिग्गज अंबाती रायडू से पूछा गया तो उन्होंने अपनी पसंद बताई।
अंबाती रायडू ने राजस्थान रॉयल्स के बजाय रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को चुना। रायडू ने स्टार स्पोर्ट्स लाइव पर कहा- आरसीबी मेरी फेवरेट रहेगी। जिस तरह से उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ प्रदर्शन किया है, उससे मुझे लगता है कि आरसीबी को ये मैच जीतना चाहिए। रायडू ने कहा कि आरसीबी को ये आत्मविश्वास आगे बढ़ने में मदद करेगा। वह परिपक्व टीम है। आरसीबी का हर खिलाड़ी अपनी भूमिका को अच्छी तरह से पहचानता है। मुझे लगता है कि आरसीबी क्वालीफायर-2 में जाएगी।
पूर्व तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने भी रायडू का समर्थन करते हुए आरसीबी का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि विराट कोहली आईपीएल खिताब के हकदार होने चाहिए। उन्होंने इतने सालों में एक भी ट्रॉफी नहीं जीती है। उन्होंने फ्रेंचाइजी को अपना दिल और आत्मा उसके नाम कर दी है। वह इस बार खिताब पाने का हकदार है।
अंबाती रायडू की ये पसंद फैंस को इसलिए हैरान कर गई है क्योंकि उन्होंने इससे पहले आरसीबी पर तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि जिस तरह से सीएसके के खिलाफ जीतने के बाद उन्होंने सेलिब्रेट किया, उससे लग रहा है मानो आरसीबी ने पहले ही आईपीएल जीत लिया है। अंबाती ने ये तक कह दिया कि मुझे लगता है कि आरसीबी को एक ट्रॉफी दे देनी चाहिए। अब रायडू को आरसीबी को फेवरेट बताते देख फैंस हैरान हैं क्योंकि कल तक वे आरसीबी पर तंज कस रहे थे।
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
47 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines