Live Updates
RR vs LSG Live Score: राजस्थान ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया
आईपीएल 2026 के 64वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया. जयपुर में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 221 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे राजस्थान की टीम ने 19.1 ओवर में हासिल कर लिया. राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा 38 गेंदों पर 93 रनों की पारी खेली. उनके अलावा, यशस्वी जायसवाल ने 43 रन बनाए, जबकि ध्रुव जुरेल ने नाबाद 53 रन और डेनोवन फरेरा ने नाबाद 16 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. यह राजस्थान की इस सीजन 13 मैचों में 7वीं जीत रही और इसी के साथ टीम प्लेऑफ के लिए अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने में कामयाब रही.
RR vs LSG Live Score: राजस्थान को चाहिए 12 गेंदों पर सिर्फ 10 रन
राजस्थान रॉयल्स ने 18 ओवर में तीन विकेट पर 211 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 12 गेंदों पर सिर्फ 10 रनों की जरूरत है. फिलहाल ध्रुव जुरेल 46 रन और डेनोवन फरेरा 9 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
RR vs LSG Live Score: राजस्थान को लगा तीसरा झटका
17वें ओवर की दूसरी गेंद पर राजस्थान को लुआन-ड्रे प्रिटोरियस के रूप में तीसरा झटका लगा. प्रिटोरियस सिर्फ 7 रन बनाकर रन आउट हो गए. 17.2 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 3 विकेट पर 196 रन है.
RR vs LSG Live Score: राजस्थान को चाहिए 30 गेंदों पर 33 रन
राजस्थान ने 15 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 188 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 30 गेंदों पर 33 रनों की जरूरत है. फिलहाल ध्रुव जुरेल 40 रन और लुआन-ड्रे प्रिटोरियस 2 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
RR vs LSG Live Score: वैभव सूर्यवंशी लौटे पवेलियन
14वें ओवर की आखिरी गेंद पर राजस्थान को वैभव सूर्यवंशी के रूप में दूसरा झटका लगा. वैभव 38 गेंदों पर 93 रनों की तूफानी पारी खेलकर पवेलियन लौटे. उन्हें मोहसिन खान ने आउट किया. 14 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर 2 विकेट पर 180 रन है.
RR vs LSG Live Score: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जड़ दिया है. वैभव ने 23 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों के साथ अपना पचासा पूरा किया. 10 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 121 रन है.
RR vs LSG Live Score: राजस्थान का स्कोर 100 के पार
राजस्थान ने 9वें ओवर में 100 का आंकड़ा पार कर लिया. 9 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 110 रन है. इस ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने आकाश सिंह के गेंदों पर 26 रन कूट दिए.
RR vs LSG Live Score: राजस्थान को लगा पहला झटका
7वें ओवर की तीसरी गेंद पर राजस्थान को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा. यशस्वी 23 गेंदों पर 43 रन बनाकर आकाश सिंह की गेंद पर आउट हो गए. 6.3 ओवर के बाद राजस्थान का स्कोर एक विकेट पर 75 रन है.
RR vs LSG Live Score: राजस्थान ने पावरप्ले में बनाए 71 रन
राजस्थान ने लखनऊ के खिलाफ पावरप्ले के 6 ओवर में बिना किसी नुकसान 71 रन बना लिए हैं. फिलहाल वैभव सूर्यवंशी 25 रन और यशस्वी जायसवाल 39 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
RR vs LSG Live Score: राजस्थान को मिली अच्छी शुरुआत
राजस्थान को अच्छी शुरुआत मिली है और टीम ने शुरुआती 2 ओवर में बिना किसी नुकसान 25 रन बना लिए हैं. फिलहाल यशस्वी जायसवाल 17 रन और वैभव सूर्यवंशी सिर्फ एक रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
RR vs LSG Live Score: लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से तेज गेंदबाज आकाश सिंह पहला ओवर फेंकने आए हैं.
RR vs LSG Live Score: लखनऊ ने दिया 221 रनों का लक्ष्य
लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स के सामने 221 रनों का लक्ष्य रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 220 रन बनाए. लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 96 रनों की पारी खेली, लेकिन वह अपना शतक पूरा नहीं कर पाए और रन आउट हो गए. मार्श के अलावा, जोश इंग्लिश ने 60 रन और कप्तान ऋषभ पंत ने 35 रन जोड़े. टीम ने आखिरी ओवर में सिर्फ 5 रन बनाए और 3 विकेट गंवा दिए. वहीं, राजस्थान रॉयल्स के लिए यश राज पुंजा ने सर्वाधिक 2 विकेट झटके, जबकि जोफ्रा आर्चर को एक विकेट मिला.
RR vs LSG Live Score: लखनऊ को लगा तीसरा झटका
20वें ओवर की पहली गेंद पर लखनऊ को कप्तान ऋषभ पंत के रूप में पहला झटका लगा. पंत 23 गेंदों पर 35 रन बनाकर रन आउट का शिकार बने.
RR vs LSG Live Score: लखनऊ का स्कोर 200 के पार
लखनऊ की टीम ने 18वें ओवर में 200 का आंकड़ा पार कर लिया. 18 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 2 विकेट पर 204 रन है. फिलहाल मिचेल मार्श 89 और ऋषभ पंत 27 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
RR vs LSG Live Score: लखनऊ ने 16 ओवर में बनाए 182 रन
लखनऊ ने 16 ओवर में 2 विकेट पर 182 रन बना लिए हैं. फिलहाल मिचेल मार्श 77 रन और ऋषभ पंत 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. 16वें ओवर में यश राज पुंजा ने 17 रन दिए.
RR vs LSG Live Score: लखनऊ को लगा दूसरा झटका
13वें ओवर की दूसरी गेंद पर लखनऊ को निकोलस पूरन के रूप में दूसरा झटका लगा. पूरन 11 गेंदों पर 16 रन बनाकर यश राज पुंजा की गेंद पर आउट हो गए.
RR vs LSG Live Score: मिचेल मार्श ने जड़ा अर्धशतक
मिचेल मार्श ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. मार्श ने 25 गेंदों पर अपना पचासा पूरा किया.
RR vs LSG Live Score: लखनऊ ने 10 ओवर में बनाए 127 रन
लखनऊ ने शुरुआती 10 ओवर में एक विकेट पर 127 रन बना लिए हैं. फिलहाल मिचेल मार्श 47 रन और निकोलस पूरन 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
RR vs LSG Live Score: लखनऊ को लगा पहला झटका
9वें ओवर की दूसरी गेंद पर लखनऊ को जोश इंग्लिश के रूप में पहला झटका लगा. इंग्लिश 29 गेंदों पर 60 रन बनाकर यश राज पुंजा की गेंद पर आउट हो गए. 9.2 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर एक विकेट पर 109 रन है.
RR vs LSG Live Score: जोश इंग्लिश ने जड़ा अर्धशतक
राजस्थान के खिलाफ जोश इंग्लिश ने शानदार अर्धशतक जड़ा दिया है. इंग्लिश ने 23 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों के साथ अपना पचासा पूरा किया. यह उनका तीसरा IPL अर्धशतक है.
RR vs LSG Live Score: लखनऊ ने पावरप्ले में ठोक डाले 83 रन
लखनऊ ने पावरप्ले के 6 ओवर में बिना किसी नुकसान 83 रन बना डाले हैं. फिलहाल मिचेल मार्श 31 और जोश इंग्लिश 49 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
RR vs LSG Live Score: लखनऊ को मिली अच्छी शुरुआत
लखनऊ को अच्छी शुरुआत मिली है. लखनऊ ने शुरुआती 2 ओवर में बिना किसी नुकसान 25 रन बना लिए हैं. फिलहाल जोश इंग्लिश 12 रन और मिचेल मार्श 10 रन बनाकर खेल रहे हैं.
RR vs LSG Live Score: लखनऊ की बल्लेबाजी शुरू
लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. मिचेल मार्श और जोश इंग्लिश पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की ओर से तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पहला ओवर फेंकने आए हैं.
RR vs LSG Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन
लखनऊ सुपर जाइंट्स: मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, हिम्मत सिंह, अर्शिन कुलकर्णी.
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, युद्धवीर सिंह, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, रियान पराग.
RR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग 11
मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव.
RR vs LSG Live Score: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11
यशस्वी जयसवाल (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा.
RR vs LSG Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. राजस्थान के नियमित कप्तान रियान पराग हैमस्ट्रिंग के कारण आज नहीं खेल रहे हैं और ऐसे में यशस्वी टीम की कप्तानी संभाल रहे हैं.
RR vs LSG Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस
RR vs LSG मैच के लिए अब से कुछ ही देर में करीब 7 बजे टॉस होगा. इसके आधे घंटे बाद यानी 7.30 मैच शुरू होगा.
RR vs LSG Live Score: रविंद्र जडेजा नहीं खेलेंगे
राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने बताया कि रविंद्र जडेजा घुटने की चोट के कारण दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछला मुकाबला नहीं खेल सके थे. उन्होंने कहा कि जडेजा को चोट से पूरी तरह उबरने के लिए आराम दिया गया था. हालांकि टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे.
RR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग 11
मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, एडन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मुकुल चौधरी, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव.
इम्पैक्ट प्लेयर – अब्दुल समद.
RR vs LSG Live Score: राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा.
इम्पैक्ट प्लेयर – शुभम दुबे.
RR vs LSG Live Score: एडेन मार्करम नहीं खेलेंगे आज का मैच
एडेन मार्करम निजी कारणों की वजह से अपने घर लौट गए हैं और वह लखनऊ सुपर जायंट्स के बचे हुए आखिरी दो मुकाबलों के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. वहीं मैथ्यू ब्रीट्ज़के भी टीम का साथ छोड़ चुके हैं. ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स को अपने अंतिम दो मैचों में सिर्फ तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतरना पड़ सकता है. टीम के पास जॉर्ज लिंडे एक विकल्प के तौर पर मौजूद हैं, लेकिन शाहबाज अहमद ने मिले सीमित मौकों में प्रभावित किया है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट शाहबाज पर भरोसा कायम रख सकता है.
RR vs LSG Live Score: प्लेऑफ की रेस बाहर हो चुकी है लखनऊ
IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. टीम 12 मैचों में सिर्फ 4 जीत हासिल कर सकी है और उसके खाते में केवल 8 अंक हैं. हालांकि, लखनऊ ने अपने पिछले तीन मुकाबलों में दो जीत दर्ज की हैं, लेकिन इसके बावजूद टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. लखनऊ का नेट रनरेट -0.701 है और टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर मौजूद है.
RR vs LSG Live Score: प्लेऑफ के लिए रॉजस्थान को जीत जरूरी
राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन अब तक 12 मुकाबले खेले हैं, जिसमें टीम ने 6 मैच जीते हैं जबकि 6 में हार का सामना करना पड़ा. टीम के खाते में फिलहाल 12 अंक हैं और उसका नेट रनरेट +0.027 है. राजस्थान की टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर मौजूद है और प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें अभी भी कायम हैं. अब टीम को प्लेऑफ में पहुंचने के बाकी दोनों में मैच जीतना जरूरू है.
RR vs LSG Live Score: किसका पलड़ा है भारी?
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो RR का पलड़ा भारी नजर आता है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 5 मैच राजस्थान ने अपने नाम किए हैं, जबकि लखनऊ सिर्फ दो मुकाबले जीत सकी है.
RR vs LSG Live Score: लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम
मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव, जोश इंगलिस, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, हिम्मत सिंह, आयुष बदोनी, आवेश खान, जॉर्ज लिंडे, एनरिक नॉर्खिया, मैथ्यू ब्रीट्जके, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी.
RR vs LSG Live Score: राजस्थान रॉयल्स की टीम
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रवि सिंह, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, यशराज पुंजा, दासुन शनाका, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि बिश्नोई, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रविंद्र जडेजा, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, कुलदीप सेन, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर.
RR vs LSG Live Score: राजस्थान के सामने लखनऊ की कड़ी चुनौती
आईपीएल 2026 के 64वें मुकाबले में आज (19 मई) राजस्थान रॉयल्स के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स की कड़ी चुनौती होगी. दोनों टीमें जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. लखनऊ की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, जबकि राजस्थान को प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा.
IPL 2026, Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Highlights: आईपीएल 2026 का 64वां मुकाबला मंगलवार, 19 मई को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 221 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे राजस्थान की टीम ने 19.1 ओवर में ही 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. राजस्थान के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 38 गेंदों पर 93 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 10 छक्के लगाए. उनके अलावा, यशस्वी जायसवाल ने 23 गेंदों पर 43 रन बनाए, जबकि ध्रुव जुरेल ने 38 गेंदों पर नाबाद 53 रन और डेनोवन फरेरा ने 10 गेंदों पर नाबाद 16 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी. लखनऊ की ओर से आकाश सिंह और मोहसिन खान ने 1-1 विकेट लिया.
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 220 रन बनाए थे. लखनऊ के लिए मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 57 गेंदों पर 96 रनों की पारी खेली, लेकिन वह अपना शतक पूरा नहीं कर पाए. मार्श के अलावा, जोश इंग्लिश ने 29 गेंदों पर 60 रन और कप्तान ऋषभ पंत ने 23 गेंदों पर 35 रन जोड़े. वहीं, राजस्थान रॉयल्स के लिए यश राज पुंजा ने सर्वाधिक 2 विकेट झटके, जबकि जोफ्रा आर्चर को एक विकेट मिला. यह राजस्थान की इस सीजन अब तक 13 में से 7वीं जीत रही और इसी के साथ टीम 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है. इस जीत के साथ राजस्थान ने प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अपनी उम्मीदों को मजबूत कर लिया है. वहीं, प्लेऑफ की रेस पहले ही बाहर हो चुकी लखनऊ की यह 13 मैचों में 9वीं हार रही और पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले स्थान पर मौजूद है.
संबंधित खबरें
IND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
14 mins agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
23 mins ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
1 hr agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
1 hr agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
1 hr agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
2 hrs agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
3 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
3 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines