RR vs LSG Dream Team: आईपीएल 2025 में जीत को तरसती हुई नजर आई राजस्थान रॉयल्स की अगली भिड़ंत लखनऊ के नवाबों के साथ होगी। संजू सैमसन की कप्तानी में राजस्थान ने अब तक कुल 7 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को महज 2 में जीत मिली है, जबकि 5 मैचों में टीम ने हार का मुंह देखा है। दूसरी ओर, लखनऊ ने सात मुकाबले में से चार में जीत दर्ज की है। हालांकि, एलएसजी को आखिरी मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। दोनों ही टीमों के पास स्टार खिलाड़ियों की भरमार है। ऐसे में इस मैच के लिए ड्रीम टीम बनाने के लिए यकीनन आपको मशक्कत करनी पड़ रही होगी। आइए आपकी समस्या का समाधान करते हैं उन 11 प्लेयर्स के नाम बताते हैं, जो जयपुर में आपकी बल्ले-बल्ले करा सकते हैं।
दो विकेटकीपर निभाएंगे अहम भूमिका
विकेटकीपर के तौर पर संजू सैमसन और निकोलस पूरन सबसे अच्छे विकल्प होंगे। पूरन के लिए आईपीएल 2025 का यह सीजन किसी खूबसूरत सपने से कम नहीं रहा है। पूरन 7 मैचों में 208 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 357 रन ठोक चुके हैं। वहीं, अपने होम ग्राउंड पर संजू भी बल्ले से धमाल मचा सकते हैं। ग्रैंड लीग में आप सैमसन को कप्तान बनाने का रिस्क उठा सकते हैं।
चार बैटर्स रहेंगे असरदार
यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, डेविड मिलर और एडम मार्करम हर हाल में आपकी ड्रीम टीम में होने चाहिए। यशस्वी के लिए पिछले दो मैच कमाल के गुजरे हैं। दिल्ली के खिलाफ यशस्वी ने 37 गेंदों में 51 रन की तेज तर्रार पारी खेली थी। रियान पराग अपना दिन होने पर आपको भर-भरकर प्वाइंट्स दे सकते हैं। मार्करम ने बतौर ओपनर लखनऊ की ओर से इस सीजन बढ़िया प्रदर्शन किया है।
तीन ऑलराउंडर्स को जगह देना होगा सही
ऑलराउंडर के तौर पर आप नीतीश राणा, वानिंदु हसरंगा और मिचेल मार्श को चुन सकते हैं। मार्श ओपनर की भूमिका में इस साल लखनऊ के लिए सुपरहिट साबित हो रहे हैं। नीतीश ने पिछले मैच में बल्ले से धमाल मचाया था और उन्होंने 28 गेंदों पर 51 रन की तेज तर्रार पारी खेली थी। हसंरगा बल्ले और गेंद दोनों से अहम रोल अदा कर सकते हैं।
दो गेंदबाज होंगे काफी
जोफ्रा आर्चर और दिग्वेश राठी को हमने दो गेंदबाज के तौर पर अपनी टीम में रखा है। आर्चर पिछले कुछ मैचों में बेहतरीन लय में दिखाई दिए हैं। उन्होंने लास्ट गेम में दो विकेट अपने नाम किए थे। वहीं, दिग्वेश ने लगातार लखनऊ की ओर से खेलते हुए विकेट चटकाए हैं।
RR vs LSG Dream Team
विकेटकीपर – संजू सैमसन, निकोलस पूरन (कप्तान)
बल्लेबाज- यशस्वी जायसवाल (उपकप्तान), रियान पराग, डेविड मिलर, एडम मार्करम
ऑलराउंडर -नीतीश राणा, वानिंदु हसरंगा, मिचेल मार्श
गेंदबाज- जोफ्रा आर्चर, दिग्वेश राठी
संबंधित खबरें
चोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
41 mins agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
42 mins agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
14 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines