RP Singh Love Story: अक्सर फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स की लव लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं। जहां एक तरफ कई खिलाड़ियों की लव स्टोरी का अंत हो गया था तो वहीं कुछ खिलाड़ियों की लव स्टोरी बाद में शादी में बदल गई थी। आज हम आपको एक ऐसे ही टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में जानकारी देने वाले हैं। इस खिलाड़ी को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का खास दोस्त भी बताया जाता है। दोनों ने टीम इंडिया के लिए काफी समय तक क्रिकेट भी खेला था।
आरपी सिंह की दिलचस्प लव स्टोरी
टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह की लव स्टोरी काफी दिलचस्प मानी जाती है। 3 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया था। आरपी सिंह की पत्नी का नाम देवांशी है। जो अहमदाबाद के एक सीनियर वकील की बेटी हैं और खुद भी एक वकील रह चुकी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान आरपी सिंह की पत्नी देवांशी ने बताया था कि उनकी आरपी से मुलाकात एक रणजी मैच के दौरान हुई थी।
जहां वे अपने एक फ्रेंड को चीयर करने आई थी। तभी देवांशी के फ्रेंड ने आरपी सिंह से उनको मिलवाया था। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे का नंबर लिया। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई थी। दोनों ने एक-दूसरे को करीब तीन साल तक डेट किया था। जिसके बाद देवांशी और आरपी ने 1 दिसंबर साल 2012 को एक-दूसरे से शादी कर ली थी। दोनों का एक बेटा भी है। आरपी सिंह को एमएस धोनी का करीबी भी माना जाता है।
ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट-रोहित से बेहतर आंकड़े, इस खिलाड़ी को नहीं मिला टीम में मौका
आरपी सिंह का क्रिकेट करियर
आरपी सिंह ने साल 2006 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। पाकिस्तान के खिलाफ आरपी की टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू हुआ था, जिसमें उन्होंने 5 विकेट चटकाए थे। आरपी ने भारत के लिए 14 टेस्ट, 58 वनडे और 10 टी20 मैच खेले थे। 14 टेस्ट मैचों में गेंदबाजी करते हुए आरपी ने 40 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा 58 वनडे में उनके नाम 69 विकेट दर्ज थे। तो वहीं टी20 15 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा आईपीएल में आरपी सिंग ने 82 मैच खेले थे, जिसमें उनके नाम 90 विकेट दर्ज थे।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: तो क्या RCB में होगी ऋषभ पंत की एंट्री? फ्रेंचाइजी ने दिया बड़ा हिंट
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
35 mins agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
56 mins agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
1 hr agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
2 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
2 hrs agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
2 hrs agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेल सकते हैं ऋषभ पंत
3 hrs ago‘संजू के साथ सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’, आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को दी सलाह
3 hrs agoIPL 2027 Mini Auction: कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी? तारीख आई सामने
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines