धोनी के खास दोस्त की दिलचस्प लव स्टोरी, फ्रेंड को चीयर करने आई लड़की पर हार बैठा था दिल

RP Singh Love Story: टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ तेज गेंदबाज आरपी सिंह की लव स्टोरी काफी दिलचस्प है। धोनी के करीबी दोस्त माने जाने वाले आरपी 3 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे।

rp singh

rp singh

विज्ञापन

RP Singh Love Story: अक्सर फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स की लव लाइफ के बारे में जानना चाहते हैं। जहां एक तरफ कई खिलाड़ियों की लव स्टोरी का अंत हो गया था तो वहीं कुछ खिलाड़ियों की लव स्टोरी बाद में शादी में बदल गई थी। आज हम आपको एक ऐसे ही टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर की दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में जानकारी देने वाले हैं। इस खिलाड़ी को टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का खास दोस्त भी बताया जाता है। दोनों ने टीम इंडिया के लिए काफी समय तक क्रिकेट भी खेला था।

आरपी सिंह की दिलचस्प लव स्टोरी

टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज आरपी सिंह की लव स्टोरी काफी दिलचस्प मानी जाती है। 3 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया था। आरपी सिंह की पत्नी का नाम देवांशी है। जो अहमदाबाद के एक सीनियर वकील की बेटी हैं और खुद भी एक वकील रह चुकी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान आरपी सिंह की पत्नी देवांशी ने बताया था कि उनकी आरपी से मुलाकात एक रणजी मैच के दौरान हुई थी।

विज्ञापन

जहां वे अपने एक फ्रेंड को चीयर करने आई थी। तभी देवांशी के फ्रेंड ने आरपी सिंह से उनको मिलवाया था। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे का नंबर लिया। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई थी। दोनों ने एक-दूसरे को करीब तीन साल तक डेट किया था। जिसके बाद देवांशी और आरपी ने 1 दिसंबर साल 2012 को एक-दूसरे से शादी कर ली थी। दोनों का एक बेटा भी है। आरपी सिंह को एमएस धोनी का करीबी भी माना जाता है।

विज्ञापन

आरपी सिंह का क्रिकेट करियर

आरपी सिंह ने साल 2006 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। पाकिस्तान के खिलाफ आरपी की टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू हुआ था, जिसमें उन्होंने 5 विकेट चटकाए थे। आरपी ने भारत के लिए 14 टेस्ट, 58 वनडे और 10 टी20 मैच खेले थे। 14 टेस्ट मैचों में गेंदबाजी करते हुए आरपी ने 40 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा 58 वनडे में उनके नाम 69 विकेट दर्ज थे। तो वहीं टी20 15 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा आईपीएल में आरपी सिंग ने 82 मैच खेले थे, जिसमें उनके नाम 90 विकेट दर्ज थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ