KKR vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (IPL 2024) के 36वें मैच में रविवार, 21 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना कोलकाता नाइटराइडर्स से होगा। यह मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा। पिछले 5 मैच में हार के बाद RCB इस मैच के बड़ा बदलाव करने जा रही है। फ्रेंचाइजी को उम्मीद है कि इससे RCB की किस्मत बदल सकती है।
ग्रीन जर्सी पहनेंगे खिलाड़ी
दरअसल कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच में RCB ग्रीन जर्सी पहनकर मैदान पर उतरेगी। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। RCB ने एक्स पर एक फोटो शेयर किया है। इसमें दिनेश कार्तिक, विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ग्रीन जर्सी में नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है, “आशा है कि रंग बदलने से किस्मत में बदलाव आएगा! 21 तारीख को कोलकाता में मिलते हैं, 12वीं मैन आर्मी।”
IPL 2024 में RCB का प्रदर्शन
IPL 2024 में अब तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन काफी शर्मनाक रहा है। टीम ने 7 मैच खेले हैं और उन्हें सिर्फ 1 में ही जीत मिली है। RCB अब तक 6 मुकाबले हार चुकी है। ऐसे में अगर फ्रेंचाइजी को प्लेऑफ में जगह बनानी है तो अपने सभी मैच जीतने होंगे। IPL 2024 के पहले ही मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने RCB को 6 विकेट से हराया था। अपने दूसरे मैच में बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से मात दी थी। इसके बाद टीम लगातार 5 मैच हार चुकी है।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: फैंस के लिए आई खुशखबरी, जानें मोबाइल पर कैसे फ्री में देख पाएंगे विश्व कप
ये भी पढ़ें: Murali Sreeshankar: भारत को लगा बड़ा झटका, पेरिस ओलंपिक से बाहर हुआ ये खिलाड़ी
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
10 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
42 mins agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
1 hr agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
2 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
12 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines