हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Chinnaswamy Stadium Stampede: स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ पर आया आरसीबी का रिएक्शन, बताया कब मिली खबर?

Chinnaswamy Stadium Stampede: भगदड़ की घटना के दौरान भी स्टेडियम के अंदर जश्न मनाया जा रहा था. जिसको लेकर फैंस नाराज हैं. अब इस घटना पर आरसीबी का भी रिएक्शन सामने आ गया है. इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया की उन्हें घटना की खबर कब मिली.

विज्ञापन
RCB on Chinnaswamy Stadium Stampede

Chinnaswamy Stadium Stampede: आईपीएल 2025 की चैंपियन टीम ठीक से 24 घंटे जीत का जश्न भी नहीं मना पाई थी, उस समय एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में कुल 11 लोगों की मौत हुई तो वहीं 33 लोग घायल भी हुए। इस घटना के दौरान भी स्टेडियम के अंदर जश्न मनाया जा रहा था। जिसको लेकर फैंस नाराज हैं। अब इस घटना पर आरसीबी का भी रिएक्शन सामने आ गया है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया की उन्हें घटना की खबर कब मिली।

भगदड़ पर आया RCB का रिएक्शन 

चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुए घटना पर अपना रिएक्शन देते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने कहा, ‘हम मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से बहुत दुखी हैं, जिसमें टीम के आज दोपहर आगमन की खबर पर पूरे बेंगलुरु में लोगों की भीड़ जुटने की बात कही गई है। सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है। आरसीबी जानमाल के नुकसान पर शोक व्यक्त करता है और प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है। स्थिति से अवगत होने के तुरंत बाद, हमने तुरंत अपने कार्यक्रम में संशोधन किया और स्थानीय प्रशासन के मार्गदर्शन और सलाह का पालन किया। हम अपने सभी समर्थकों से आग्रह करते हैं कि कृपया सुरक्षित रहें।’

आरसीबी मैनेजमेंट से भड़के फैंस

जीत का जश्न मनाने अपने शहर बेंगलुरु पहुंची आरसीबी की टीम इस घटना की बाद भी स्टेडियम के अंदर जश्न मनाती हुई नजर आई। जिसके कारण ही सोशल मीडिया पर फैंस ने टीम को निशाने पर लिया है। मंगलवार को आरसीबी की टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। टीम मैनेजमेंट अपने फैंस के साथ इस जीत का जश्न मनाना चाहती थी। जिसके कारण ही इस प्रोग्राम का आयोजन किया गया था।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Chinnaswamy Stadium Stampede: फैंस बाहर मर रहे थे और RCB अंदर मना रही थी जश्न, भड़क गए प्रशंसक 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola