RCB IPL 2025: 9 साल बाद आईपीएल के किसी सीजन में आरसीबी ने पहले क्वालिफायर का टिकट कटाया है। इकाना के मैदान पर टॉप 2 में फिनिश करने के लिए जो चमत्कार रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु को चाहिए था, वो जितेश शर्मा ने करके दिखाया। लखनऊ को उन्हीं के घर में घुसकर आरसीबी ने 6 विकेट से रौंद डाला। आईपीएल 2025 में टीम की कामयाबी के कई नायक रहे हैं। टॉप ऑर्डर में फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने रंग जमाया है, तो निचेल क्रम में टिम डेविड आरसीबी के सबसे बड़े ट्रंप कार्ड साबित हुए हैं।
हर सीजन सबसे बड़ी कमजोरी नजर आने वाली बेंगलुरु की गेंदबाजी भी इस साल बेहतरीन फॉर्म में दिखाई दी है। चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में आरसीबी पहले क्वालिफायर में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी। हालांकि, अब आरसीबी को रोक पाना पंजाब के लिए भी आसान नहीं होगा। ऐसा हम क्यों कह रहे हैं वो आइए आपको समझाते हैं।
आरसीबी का फाइनल में जाना तय!
2011 और 2016 के बाद यह पहला मौका है जब आरसीबी ने टॉप 2 में रहते हुए लीग स्टेज को फिनिश किया है। 9 साल के लंबे इंतजार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पहला क्वालिफायर खेलती हुई नजर आएगी। पहले क्वालिफायर में आरसीबी का रिकॉर्ड गजब का रहा है। टीम अब तक दो बार पहले क्वालिफायर में खेलने उतरी है और दोनों ही दफा जीत का स्वाद चखा है। यानी पहले क्वालिफायर में पहुंचना आरसीबी के फाइनल खेलने की गारंटी है। रजत पाटीदार की कप्तानी में टीम इसी रिकॉर्ड को पंजाब किंग्स के खिलाफ भी बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
जितेश ने दिलाया पहले क्वालिफायर का टिकट
रजत पाटीदार की इंजरी के चलते लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ कप्तानी करने वाले जितेश शर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी का दिल जीत लिया। 228 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की शुरुआत तो धमाकेदार रही थी। हालांकि, विराट कोहली के आउट होने के बाद टीम मुश्किल में नजर आ रही थी। ऐसे में जितेश आरसीबी के लिए मसीहा बनकर सामने आए। जितेश ने इकाना के मैदान पर 33 गेंदों में 85 रन की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 8 चौके और 6 गगनचुंबी सिक्स जमाए। जितेश को दूसरे छोर से मंयक अग्रवाल का भी अच्छा साथ मिला। मयंक 23 गेंदों में 41 रन बनाकर नाबाद रहे।
संबंधित खबरें
बिहार की रणजी ट्रॉफी टीम में वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिली जगह?
1 min agoNZ वनडे सीरीज के लिए कब होगा टीम इंडिया का ऐलान? सामने आया बड़ा अपडेट
6 mins agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर की हुई रोहित-विराट के खास क्लब में धमाकेदार एंट्री
42 mins agoकब शुरू होगी IND vs NZ टी20 सीरीज? जानें शेड्यूल और लाइव की पूरी डिटेल्स
47 mins agoIND vs WI: क्या बारिश की वजह से रद्द हो जाएगा दूसरा टी-20 मैच?
51 mins agoआईपीएल 2027 से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आई बड़ी अपडेट
1 hr agoT20 के बाद वनडे टीम में होगी भुवनेश्वर की वापसी? 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे!
1 hr agoकौन हैं भारत के तन्मय बलोदा? 14 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 को हराया
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल का बड़ा धमाका
2 hrs ago3 साल में 8 कप्तान, कभी बाबर तो कभी फरहान, पाक में कप्तानी का खेल जारी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines