RCB vs LSG: बेंगलुरु के घर में चारों खाने चित हुई लखनऊ सुपर जायंट्स, आरसीबी ने दर्ज की 5 विकेट से धमाकेदार जीत

RCB vs LSG: आईपीएल 2026 मैच नंबर 23 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. इस मैच में लखनऊ की ओर से औसतन बल्लेबाजी देखने को मिली. लखनऊ की ओर से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतकीय पारी नहीं खेल सका. लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी मे 5 विकेट से बाजी मारी.

RCB vs LSG IPL 2026

RCB vs LSG IPL 2026

RCB vs LSG: आईपीएल 2026 का कारवां 15 अप्रैल को बेंगलुरु पहुंचा, जहां पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत हुई. आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी एलएसजी बड़ा स्कोर नहीं बना सकी. लखनऊ की टीम 146 रनों पर सिमट गई. लखनऊ की ओर से मिचेल मार्श, आयुष बदोनी और मुकुल चौधरी ने सर्वाधिक रन बनाए थे. 147 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 5 विकेट से मुकाबला जीत लिया. विराट कोहली ने आरसीबी के लिए 49 रनों की शानदार पारी खेली थी.

विज्ञापन

लखनऊ की औसतन बल्लेबाजी

सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श ने साधारण बल्लेबाजी की. उन्होंने 32 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 40 रन बनाए. उन्होंने टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए. एडेन मार्करम 8 गेंदों में 12 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान ऋषभ पंत ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 8 गेंदों में 12 और निकोलस पूरन ने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 7 गेंदों में 1 रन बनाए थे.

विज्ञापन

इसके बाद आयुष बदोनी ने क्रीज पर समय बिताया. उन्होंने 24 गेंदों में 38 रनों का अहम योगदान दिया. लेकिन बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह आउट हो गए. वहीं, लोअर मिडिल ऑर्डर में मुकुल चौधरी ने भी बेहतरीन बल्लेबाजी की. वह एक छोर से काफी देर तक क्रीज पर खड़े रहे. उन्होंने 28 गेंदों में 39 रन बनाए. इस तरह एलएलजी ने 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए थे.

आरसीबी की ओर से रसिख सलाम डार ने सबसे ज्यादा विकेट लिए. उन्होंने 4 ओवर में 24 रन खर्च कर 4 विकेट लिए, जबकि भुवनेश्वर कुमार ने भी 4 ओवर में 27 रन खर्च कर 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.

विज्ञापन

आरसीबी ने दर्ज की जीत

आरसीबी को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली, प्रिंस यादव ने बेंगलुरु को पहला झटका दिया और फिल्प साल्ट 8 गेंदों में 7 रन बनाकर चलते बने. इसके बाद विराट कोहली ने पारी को संभाला. उन्होंने 34 गेंदों में 6 चौके और 1 छक्का की मदद से 49 रन बनाए. इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 11 गेंदों में 15 रन बनाए. इसके बाद कप्तान रजत पाटीदार ने 13 गेंदों में 27 और जितेश शर्मा ने 9 गेंदों में 23 रन बनाए. आरसीबी ने 15.1 ओवर में ही 149 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ