RCB vs CSK: हवा हुआ गेल-डिविलियर्स का रिकॉर्ड, चिन्नास्वामी में Romario Shepherd का कोहराम, ठोकी सबसे तेज फिफ्टी

Romario Shepherd Fastest Fifty: रोमारियो शेफर्ड की विस्फोटक बल्लेबाजी के आगे चेन्नई सुपर किंग्स का बॉलिंग अटैक मजाक बनकर रह गया।

Romario Shepherd

Romario Shepherd

Romario Shepherd Fastest Fifty: चिन्नास्वामी के मैदान पर रोमारियो शेफर्ड ने बल्ले से जमकर कोहराम मचाया। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले मुकाबले में शेफर्ड ने अंतिम ओवरों में बल्ले से ऐसी तबाही मचाई कि हर कोई उनका दीवाना हो गया। सीएसके के बॉलिंग अटैक आरसीबी के बल्लेबाज के आगे मजाक बनकर रह गया। 14 गेंदों में शेफर्ड ने 53 रनों की विस्फोटक पारी खेली। 378 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए शेफर्ड ने अपनी इस इनिंग में 4 बार गेंद को बाउंड्री लाइन के पार पहुंचाया, तो छह बार बॉल उनके बल्ले से लगकर दर्शकों के बीच पहुंची। शेफर्ड ने क्रिस गेल द्वारा 2013 में बनाए गए रिकॉर्ड को भी चकनाचूर कर डाला।

शेफर्ड ने मचाया धमाल

आईपीएल के इतिहास में आरसीबी की ओर से सबसे तेज फिफ्टी जमाने का रिकॉर्ड अब शेफर्ड के नाम दर्ज हो गया है। शेफर्ड ने अपना अर्धशतक सिर्फ 14 गेंदों पर पूरा किया। उन्होंने क्रिस गेल के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर डाला है। शेफर्ड से पहले यह रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस के नाम था, जिन्होंने साल 2013 में 17 गेंदों पर फिफ्टी जमाई थी। आरसीबी की ओर से सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर फाफ डु प्लेसिस हैं, जिन्होंने 2024 में 18 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी थी।

आईपीएल का दूसरा सबसे तेज अर्धशतक

शेफर्ड इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में संयुक्त रूप से दूसरी सबसे तेज फिफ्टी जमाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। शेफर्ड से पहले केएल राहुल ने भी 2018 में 14 गेंदों में फिफ्टी जमाई थी। वहीं, पैट कमिंस ने भी पचास का आंकड़ा पार करने के लिए 14 गेंदें खेली थीं। आईपीएल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है। यशस्वी ने केकेआर के खिलाफ खेलते हुए साल 2023 में महज 13 गेंदों पर फिफ्टी लगाई थी। शेफर्ड की तूफानी बल्लेबाजी के बूते आरसीबी ने आखिरी दो ओवरों में 54 रन बटोरे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ