हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CSK vs RCB: खलील अहमद के नाम दर्ज हो गया शर्मनाक रिकॉर्ड, 14 गेंदों में फिफ्टी जड़ कैरेबियाई खिलाड़ी ने खोल दिया धागा

CSK vs RCB: खलील अहमद के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने इतिहास रच दिया।

विज्ञापन

CSK vs RCB: आरसीबी के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में सीएसके के तेज गेंदबाज खलील अहमद को जमकर मार पाड़ी। वह एक ओवर में सीएसके के लिए आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले गेंदबाज बन गए। आरसीबी के बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड ने अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचा दिया। वह आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले आरसीबी के पहले बल्लेबाज बने। इसके अलावा वह आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जमाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए।

खलील अहमद ने खर्च किए 33 रन

आरसीबी के खिलाफ खलील अहमद ने 19वें ओवर में 33 रन खर्च किए। रोमारियो शेफर्ड ने खलील को 4 छक्के और 2 चौके जड़े। इस तरह शेफर्ड ने 14 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। आईपीएल इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक जमाने का कारनामा यशस्वी जायसवाल के नाम है, जिन्होंने 13 गेंदों पर ऐसा कारनामा किया है। दूसरे नंबर पर केएल राहुल और तीसरे नंबर पर पैट कमिंस हैं, जिन्होंने 14 गेंदों में अर्धशतक बनाया है। वहीं अब इस लिस्ट में चौथा नाम रोमारियो शेफर्ड का जुट गया है, जिन्होंने 14 गेंदों में अर्धशतक बनाया है। शेफर्ड ने 14 गेंदों में नाबाद 53 रनों की पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल हैं।

 


आईपीएल इतिहास में सबसे तेज फिफ्टी (गेंदों के आधार पर)

स्थान खिलाड़ी का नाम गेंदें टीम विपक्षी टीम वर्ष
1 यशस्वी जायसवाल 13 राजस्थान रॉयल्स (RR) कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 2023
=2 के.एल. राहुल 14 पंजाब किंग्स (PBKS) दिल्ली कैपिटल्स (DC) 2018
=2 पैट कमिंस 14 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) मुंबई इंडियंस (MI) 2022
=2 रोमारीयो शेफर्ड 14 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 2025

 


आईपीएल में सीएसके के लिए सबसे महंगे ओवर

स्थान गेंदबाज़ का नाम रन विरोधी टीम वर्ष
1 खलील अहमद 33 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 2025
2 लुंगी एनगिडी 30 राजस्थान रॉयल्स (RR) 2020
3 सैम करन 30 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 2021
4 ड्वेन ब्रावो 29 मुंबई इंडियंस (MI) 2019

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola