IND vs AUS 5th Test: सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पांचवें टेस्ट मैच में रोहित शर्मा खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। इंडियन एक्सप्रेस की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, रोहित ने खुद को टीम से बाहर रखने का फैसला ले लिया है। रोहित की जगह पर जसप्रीत बुमराह टीम की अगुवाई करते हुए दिखाई देंगे। इसके साथ ही शुभमन गिल की एक बार फिर प्लेइंग इलेवन में एंट्री होगी। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा को पांचवें टेस्ट में मौका मिल सकता है। रोहित का प्रदर्शन बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में बेहद निराशाजनक रहा है। बल्ले से खराब प्रदर्शन के साथ-साथ रोहित की कप्तानी भी सवालों के घेरे में रही है।
सिडनी में रोहित करेंगे आराम
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले पांचवें टेस्ट मैच में रोहित शर्मा खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। रोहित ने सिडनी टेस्ट में आराम करने का फैसला किया है और उन्होंने यह बात हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजित आगरकर को बता दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित के फैसले पर गंभीर-आगरकर ने भी हामी भर दी है। रोहित की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह टीम की बागडोर संभालते हुए दिखाई देंगे। बुमराह ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट में टीम की कप्तानी की थी और ऑस्ट्रेलिया को बुरी तरह से रौंदा था। बल्ले से लगातार नाकाम होने के चलते रोहित जमकर आलोचना झेल रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स ऐसी भी हैं कि टीम इंडिया की सफेद जर्सी में रोहित ऑस्ट्रेलियाई दौरे के बाद शायद ना दिखाई दें।
गिल की होगी वापसी
खबर के अनुसार, रोहित की जगह पर प्लेइंग इलेवन में शुभमन गिल की वापसी तय मानी जा रही है। गिल सिडनी टेस्ट में नंबर तीन पर खेलते हुए दिखाई देंगे। वहीं, ओपन की जिम्मेदारी यशस्वी जायसवाल के साथ एक बार केएल राहुल के कंधों पर होगी। गिल को मेलबर्न में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। शुभमन की जगह पर वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया गया था और रोहित शर्मा खुद ओपनिंग करने उतरे थे। हालांकि, यह फैसला भारतीय टीम के एकदम खिलाफ गया था।
प्रसिद्ध कृष्णा को मिलेगा मौका
सिडनी में होने वाले पांचवें टेस्ट मैच में प्रसिद्ध कृष्णा की प्लेइंग इलेवन में एंट्री होगी। प्रसिद्ध को आकाशदीप की जगह पर मौका मिलेगा। आकाश चोटिल होकर पांचवें टेस्ट से पहले ही बाहर हो चुके हैं। पांच मैचों की सीरीज में अभी ऑस्ट्रेलिया 2-1 से आगे है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए टीम इंडिया को हर हाल में सिडनी टेस्ट में जीत चाहिए होगी।
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें T20I के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11
22 mins agoफैंस के लिए खुशखबरी, IND vs ZIM पहले T20I में महिलाओं के लिए फ्री एंट्री
1 hr agoपांचवें T20I पर मंडराया रद्द होने का खतरा, बेंगलुरु में बारिश की संभावना
2 hrs ago'रोहित शर्मा ने मुझे…', वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिलने पर चहल का बड़ा बयान
2 hrs agoकब और कहां देखें IND-W vs ZIM-W पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज में बुमराह का खेलना मुश्किल, शमी को मिलेगा मौका?
4 hrs agoगंभीर को नहीं वैभव पर भरोसा? लक्ष्मण की कोचिंग में मिले हैं लगातार मौके
5 hrs agoसूर्या फिर हुए इग्नोर, रणजी ट्रॉफी के अगले मैच के लिए मुंबई की टीम का ऐलान
6 hrs agoPM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
13 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines