Rohit Sharma: इंग्लैंड के खिलाफ रविवार, 19 जुलाई को लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे मैच भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का आखिरी इंटरनेशनल मुकाबला हो सकता है. खबरें हैं कि रोहित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले सकते हैं. 39 वर्षीय रोहित पहले ही टेस्ट और टी20I को अलविदा कह चुके हैं. हालांकि, संन्यास को लेकर अभी तक रोहित या बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
हालांकि, फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि अगर हिटमैन इस मुकाबले के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेते हैं, तो उन्हें BCCI की ओर से कितनी पेंशन मिलेगी. तो आइए जानते हैं कि रिटायरमेंट के बाद रोहित को कितनी पेंशन मिलेगी और क्या है बीसीसीआई का पेंशन स्लैब.
क्या है BCCI का पेंशन स्लैब?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड है, जो अपने पूर्व खिलाड़ियों को तय नियमों के तहत हर महीने पेंशन देता है. बीसीसीआई सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेटर नहीं, बल्कि फर्स्ट क्लास क्रिकेटरों और महिला खिलाड़ियों को भी पेंशन देता है. खिलाड़ियों को कितना पेंशन मिलेगा, वह उनके स्तर और करियर के आधार पर तय होते हैं. इसके लिए अलग-अगल कैटेगरी रखी गई है.
रोहित शर्मा को मिलेगी कितनी पेंशन?
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने करियर में भारत के लिए 67 टेस्ट मैच खेले हैं. बीसीसीआई के मौजूदा पेंशन नीति के अनुसार, जिन पुरुष क्रिकेटरों ने भारत के लिए 25 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेले हैं, उन्हें 70,000 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाती है. रोहित भी इस श्रेणी में आते हैं और इसलिए अगर वह संन्यास लेते हैं तो उन्हें हर महीने 70,000 रुपये पेंशन मिलेगी. यानी रोहित को 8.40 लाख रुपये सालाना पेंशन मिलेगी. हालांकि, बीसीसीआई समय-समय पर पेंशन की राशि में बदलाव करता रहता है, इसलिए भविष्य में इसमें बदलाव भी हो सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Lionel Messi जीतेंगे बैक टू बैक ट्रॉफी या स्पेन मारेगा बाजी? जानें फ्री में कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 फाइनल LIVE
BCCI का मौजूदा पेंशन स्लैब
| श्रेणी | मासिक पेंशन (रुपये) |
|---|---|
| 25 या उससे अधिक टेस्ट मैच खेलने वाले पूर्व पुरुष क्रिकेटर | ₹70,000 प्रति माह |
| 25 से कम टेस्ट मैच खेलने वाले पूर्व पुरुष क्रिकेटर | ₹60,000 प्रति माह |
| 2003 से पहले रिटायर हुए पुरुष फर्स्ट क्लास क्रिकेटर (25–49 मैच) | ₹30,000 प्रति माह |
| 2003 से पहले रिटायर हुए पुरुष फर्स्ट क्लास क्रिकेटर (50–74 मैच) | ₹45,000 प्रति माह |
| 2003 से पहले रिटायर हुए पुरुष फर्स्ट क्लास क्रिकेटर (75 या उससे अधिक मैच) | ₹52,500 प्रति माह |
| पूर्व महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर | ₹52,500 प्रति माह |
| 2003 से पहले रिटायर हुई महिला फर्स्ट क्लास क्रिकेटर | ₹45,000 प्रति माह |
ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा को लेकर BCCI पर खुलेआम भड़के आर अश्विन, खूब सुनाई खरी खोटी
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
23 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
8 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
9 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
10 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
10 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines