Rohit-Virat Net Session: रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम इंडिया की जर्सी में वापसी करते हुए देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे से पहले रोहित और विराट जमकर पसीना बहा रहे हैं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद दोनों ही सीनियर खिलाड़ी टीम इंडिया की जर्सी में नजर नहीं आए हैं. उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के दो मैच खेले और उनका प्रदर्शन बढ़िया रहा. अब वो न्यूजीलैंड के धागे खोलने के लिए तैयार दिखाई दे रहे हैं. दोनों के अभ्यास सत्र की फोटो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है.
रोहित-विराट ने नेट्स में बहाया पसीना
भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मैच 11 जनवरी 2026 को वडोदरा में होने वाला है. टीम इंडिया के सदस्य 7 जनवरी से ही वडोदरा में अभ्यास कर रहे हैं. रोहित शर्मा और विराट कोहली भी टीम इंडिया के साथ जुड़ चुके हैं. हाल ही में BCA ने अभ्यास सत्र से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की. इसमें रोहित और विराट भी बल्लेबाजी प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी बीच एक तस्वीर खूब चर्चा का विषय बन रही है, जिसमें रोहित-विराट एक ही फ्रेम में नजर आ रहे हैं. दोनों की बॉडी लैंग्वेज में साफ तौर पर आत्मविश्वास झलक रहा था.
आप नीचे ये तस्वीर देख सकते हैं:
रोहित-विराट का हालिया प्रदर्शन
रोहित शर्मा और विराट कोहली का हालिया प्रदर्शन धमाकेदार रहा है. विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में 302 रन जड़े थे, वहीं विजय हजारे ट्रॉफी के दो मैचों में ‘किंग’ ने 208 रन बनाए. रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों में 202 रन बनाए थे और फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे में दो अर्धशतक जड़े. विजय हजारे ट्रॉफी में सिक्किम के खिलाफ उन्होंने 155 रन की पारी खेली थी. दोनों अच्छे टच में हैं और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी धमाल कर सकते हैं.
भारत vs न्यूजीलैंड ODI सीरीज का शेड्यूल
| तारीख | मैच | टीमें | जगह |
| 11 जनवरी 2026 | पहला वनडे | भारत बनाम न्यूजीलैंड | वडोदरा |
| 14 जनवरी 2026 | दूसरा वनडे | भारत बनाम न्यूजीलैंड | राजकोट |
| 18 जनवरी 2026 | तीसरा वनडे | भारत बनाम न्यूजीलैंड | इंदौर |
ये भी पढ़ें:- MI vs RCB: ‘हम मैच जीत सकते थे…’ आखिरी गेंद पर मिली हार के बाद हरमनप्रीत कौर ने दिया बड़ा बयान
संबंधित खबरें
शाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
40 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
52 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
53 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
3 hrs agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines