Yuvraj Singh Dream Team: भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खेलते हुए दिखाई देने वाले हैं। जिसको लेकर दोनों जमकर प्रैक्टिस कर रहे हैं। फैंस को इस सीरीज में इन दोनों सीनियर खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वहीं इस सीरीज से पहले भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ने अपनी ड्रीम टीम के टॉप-3 खिलाड़ियों का जिक्र किया है। जिसमें से पूर्व दिग्गज ने रोहित और विराट को ही बाहर कर दिया है। जिस पर फैंस ने हैरानी जताई है।
युवराज सिंह की टीम में नहीं रोहित-विराट
हाल ही में स्पोर्ट्सकीडा पर युवराज सिंह से एक इंटरव्यू के दौरान उनकी ड्रीम टीम के बारे में पूछा गया। जिसपर युवराज सिंह ने अपनी ड्रीम टीम के टॉप-3 खिलाड़ियों के नाम बताए थे। युवराज ने वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल, साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स और टीम इंडिया के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को शामिल किया है।
ये भी पढ़ें:- फिर एक्शन में नजर आएंगे गेल, रैना, पठान और भज्जी जैसे दिग्गज, जानें कब से खेला जाएगा मैच
बता दें, युवराज सिंह ने अपनी ड्रीम टीम में पूर्व कप्तान एमएस धोनी को भी नहीं शामिल किया है। युवराज सिंह साल 2011 वनडे विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा थे और तब एमएस धोनी भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन युवी ने अपनी टीम में धोनी को जगह नहीं दी है।
मौजूदा टीम इंडिया के खिलाड़ियों में से युवराज सिंह ने टॉप-3 में सिर्फ जसप्रीत बुमराह को ही शामिल किया है। युवराज सिंह भी बुमराह की गेंदबाजी के फैन हैं। टी20 विश्व कप 2024 में बुमराह ने कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था। टीम इंडिया को ट्रॉफी जिताने में बुमराह ने अहम भूमिका निभाई थी। कई मैचों को बुमरहा ने अपनी खतरनाक गेंदबाजी से पलट दिया था। इस टूर्नामेंट में बुमराह ने 8 मैचों में 15 विकेट चटकाए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट भी चुना गया था।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: अश्विन के निशाने पर 3 बड़े रिकॉर्ड, 2 ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को पछाड़ने का मौका
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
5 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
6 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
7 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
7 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
7 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
8 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
9 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
9 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines