हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: फाइनल में उतरते ही रोहित शर्मा और विराट कोहली ने रच दिया इतिहास, युवराज सिंह का रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर

IND vs NZ: दुबई की सरजमीं पर न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा और विराट कोहली चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेलने के लिए उतर चुके हैं। दोनों ने प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही इतिहास रच दिया।

विज्ञापन

Rohit Sharma and Virat Kohli: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला दुबई में खेला जा रहा है। इस मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल होते ही रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इतिहास रच दिया। दोनों खिलाड़ी अब दुनिया में सबसे ज्यादा आईसीसी फाइनल्स खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित और विराट ने युवराज सिंह को पीछे छोड़ दिया है।

रोहित-विराट बने सबसे ज्यादा फाइनल्स खेलने वाले खिलाड़ी

विज्ञापन

रोहित शर्मा और विराट कोहली अब भारत के अलावा दुनिया में सबसे ज्यादा आईसीसी फाइनल्स खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने अब तक भारत की ओर से 9 फाइनल्स मैच खेला है। जबकि युवराज सिंह ने अपने करियर में 8 आईसीसी फाइनल्स खेला था। रोहित और विराट ने अब युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हिटमैन और रन मशीन अब दुनिया में सबसे ज्यादा आईसीसी फाइनल्स खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

सबसे ज्यादा आईसीसी फाइनल्स खेलने वाले खिलाड़ी

रोहित शर्मा और विराट कोहली सबसे ज्यादा आईसीसी फाइनल्स खेलने वाले खिलाड़ी हैं। तीसरे नंबर पर युवराज सिंह हैं। इसके अलावा चौथे नंबर पर रवींद्र जडेजा 8 फाइनल्स के साथ विराजमान हैं। पांचवें नंबर पर कुमार संगकारा और छठे नंबर पर महेल जयवर्धने 7-7 फाइनल्स के साथ लिस्ट में बने हुए हैं।

विज्ञापन
खिलाड़ी का नाम सबसे ज्यादा ICC फाइनल्स खेलने वाले खिलाड़ी
विराट कोहली 9 फाइनल्स
रोहित शर्मा 9 फाइनल्स
युवराज सिंह 8 फाइनल्स
रविंद्र जडेजा 8 फाइनल्स
कुमार संगकारा 7 फाइनल्स
महेला जयवर्धने 7 फाइनल्स

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola