रोहित से लेकर रिंकू ने कुछ इस अंदाज में मनाया गणतंत्र दिवस, प्रोटियाज खिलाड़ी ने भी बधाई देकर जीता दिल

Rohit Sharma: रोहित शर्मा से लेकर रिंकू सिंह ने गणतंत्र दिवस के मौके पर देशवासियों को बधाई दी है। लिस्ट में साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी का भी नाम शामिल है।

Rohit sharma (2)

Rohit Sharma: भारत आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। पूरे देश में इस त्योहार को धूम-धाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में भारतीय क्रिकेटर्स भी इस त्योहार को मना रहे हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने देशवासियों को बधाई दी है। इस लिस्ट में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर से लेकर रोहित शर्मा का भी नाम शामिल है।

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने दी सोशल मीडिया पर बधाई

रोहित शर्मा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट साझा की है, जिसमें वह शिवम दुबे के साथ नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर उन दिनों की है, जब भारतीय टीम वेस्टइंडीज से टी-20 विश्व कप 2024 जीतकर भारत लौटी थी।

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर ने भी अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि हिमालय से लेकर हिंद महासागर तक जीवंत शहरों से लेकर शांत गांवों तक हमारी ताकत हमारी विविधता में निहित है। गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं, जय हिंद।

विज्ञापन

गौतम गंभीर

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सोशल मीडिया पर गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए लिखा कि देश हम सभी को अधिकार देता है। लेकिन भारत के नागरिक के रूप में हमें अपने कर्तव्य याद रखने चाहिए। हैप्पी रिपब्लिक डे।

विज्ञापन

रिंकू सिंह

विज्ञापन

रिंकू सिंह ने भी इस खास मौके पर भारतीयों को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि मिट्टी की खुशबू और तिरंगे का प्यार, दोनों अमर हैं। हर भारतीय को गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं। जय हिंद।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rinku 🧿🇮🇳 (@rinkukumar12)

विज्ञापन

केशव महाराज

केशव महाराज ने भी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक पोस्ट कर सभी को बधाई दी है।

विज्ञापन

शिखर धवन

विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर शिखर धवन ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि किसी देश की ताकत उसके लोगों और उनके दृष्टिकोण में होती है। उस एकता को बढ़ाए, जो हमें आगे बढ़ाती है और उन सपनों का जश्न मनाएं जो हमें एक साथ लाते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ