2027 वर्ल्ड कप को लेकर रोहित शर्मा का बड़ा बयान, संन्यास की अटकलों पर लगाया ब्रेक
Rohit Sharma: टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा 27 सितंबर से शुरू हो रहे वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे. इससे पहले रोहित ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि वह आगामी वर्ल्ड कप का इंतजार कर रहे हैं.
रोहित शर्मा ने अभी तक नहीं जीता है वनडे वर्ल्ड कप (PIC Credit -AI)
Rohit Sharma: पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर बड़ा बयान दिया है. टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके रोहित अपने करियर के आखिरी पड़ाव पर खड़े हैं. हालांकि, उनके प्रदर्शन में किसी भी तरह की कमी नहीं आई है. हाल ही में इंग्लैंड दौरे के दौरान रोहित के रिटायरमेंट की अटकलें लगाई जा रही थी और बताया जा रहा था कि वह आखिरी बार कोई इंटरनेशनल मैच खेलते नजर आएंगे.
विज्ञापन
लेकिन उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में एक धमाकेदार शतक जड़कर आलोचकों को करारा जवाब दिया और बता दिया कि वह वर्ल्ड कप के लिए बिल्कुल तैयार हैं. अब हिटमैन ने कहा है कि वह अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप को लेकर काफी उत्हासित हैं और आगे की चुनौतियों का इंतजार कर रहे हैं.
विज्ञापन
मैं वर्ल्ड कप का इंतजार कर रहा हूं – रोहित शर्मा
39 वर्षीय रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ 27 सितंबर से होने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं. इस सीरीज से पहले रोहित ने जियोस्टार के साथ बातचीत में अपने करियर और आगामी वर्ल्ड कप को लेकर खुलकर बात की. रोहित ने कहा, “मेरे मन में कभी यह ख्याल नहीं आएगा कि मेरा करियर खत्म हो गया है. जब तक आप खेल रहे हैं, हमेशा आगे कुछ न कुछ करने की उम्मीद रहती है और मैं वर्ल्ड कप का इंतजार कर रहा हूं, यह सोच रहा हूं कि आगे मेरे लिए क्या है.”
पिछले कुछ समय में रोहित के भविष्य को लेकर कई अटकलें लगाई जा चुकी हैं. रोहित आगामी वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं, इस पर अभी भी सवाल बना हुआ है. ऐसे में रोहित वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में अपने शानदार प्रदर्शन से वर्ल्ड कप टीम में अपनी जगह पक्की करना चाहेंगे.
विज्ञापन
वर्ल्ड कप की चुनौती को लेकर कही ये बात
रोहित ने आगे कहा कि, “जब वर्ल्ड कप खेला जाता है या हम कोई ICC टूर्नामेंट खेलते हैं, तो उसमें एक अलग तरह की चुनौती होती है, क्योंकि आपको अलग-अलग विरोधियों का सामना करना पड़ता है, अलग-अलग जगहों पर खेलना पड़ता है, इसलिए आपको अलग तरह से तैयारी करनी पड़ती है, अलग तरह से सोचना पड़ता है और यही चुनौती है.” बता दें कि, वनडे वर्ल्ड कप 2027 दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक खेला जाएगा.
ROHIT SHARMA ON CWC 2027. [JioStar]
"The thought will never cross my mind that the business I had is finished. As long as you're playing, there is always something to look forward to and I'm looking forward to the World Cup, looking at what lies ahead for me. When the World Cup… pic.twitter.com/iqfDnMm6Na
गौरतलब है कि रोहित शर्मा अभी तक अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत सके हैं. रोहित ने 2015 से लेकर 2023 तक हुए तीनों वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया था, लेकिन खिताब जीतने में असफल रहे. रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया वनडे वर्ल्ड कप 2023 में उपविजेता रही थी. वह 2011 वर्ल्ड कप की विजेता टीम का हिस्सा नहीं थे. ऐसे में रोहित का लक्ष्य आगामी वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतना है. बता दें कि, रोहित भारत के लिए 2 T20 वर्ल्ड कप और 2 चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं.