Rohit Sharma: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के 15 दिन बाद भारत ने इसका जवाब दिया। भारत ने मंगलवार की रात पाकिस्तान और POK में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत की गई, ताकि पहलगाम हमले का बदला लिया जा सके।
इस ऑपरेशन के बाद पाकिस्तान ने गुरुवार को जम्मू, पठानकोट और कुछ अन्य जगहों पर मिसाइल और ड्रोन से हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने उन सभी हमलों को नाकाम कर दिया।
रोहित शर्मा का बयान आया सामने?
8 मई को पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर हमला करने की कोशिश की। लेकिन भारतीय सेना ने पाकिस्तान के हमले को नाकाम कर दिया। इस मामले के बाद भारत के कई दिग्गजों का बयान भी सामने आया है। इस कड़ी में रोहित शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि हर बीतते पल के साथ लिए गए हर फैसले के साथ मुझे हमारी भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना और भारतीय नौसेना पर बेहद गर्व महसूस हो रहा है। हमारे सैनिक हमारे देश के गौरव के लिए डटे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि हर भारतीय के लिए जिम्मेदार होना और किसी भी फर्जी खबर को फैलाने या उस पर विश्वास करने से बचना जरूरी है। सभी सुरक्षित रहें।
रोहित ने किया संन्यास का ऐलान
रोहित शर्मा ने 7 मई को टेस्ट प्रारूप से संन्यास का ऐलान कर दिया था। उन्होंने ये फैसला ऐसे समय पर लिया, जब भारतीय टीम को आईपीएल 2025 के बाद इंग्लैंड का दौरा 5 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए करना है। रोहित शर्मा ने पिछले साल ही टी-20 विश्व कप 2024 के बाद संन्यास का ऐलान कर दिया था। रोहित शर्मा अब केवल भारत के लिए वनडे प्रारूप में नजर आएंगे। रोहित की नजरें वनडे विश्व कप 2027 पर टिकी हुई हैं।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
1 hr agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
3 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
4 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
5 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
6 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
6 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
8 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines