रोहित शर्मा को मिल सकता है खास सम्मान, खराब फॉर्म के बीच हिटमैन का गूंजेगा नाम!

Rohit Sharma: आईपीएल 2025 के बीच हिटमैन को खास सम्मान मिल सकता है। हिटमैन का नाम अब वानखेड़े स्टेडियम में नजर आने की उम्मीद है।

IPL 2025 (97)
विज्ञापन

Rohit Sharma: रोहित शर्मा फिलहाल आईपीएल में भाग ले रहे हैं। हालांकि वह खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। अब तक खेले गए 4 मैचों में रोहित का बल्ला नहीं चला है। हालांकि खराब फॉर्म के बीच रोहित शर्मा को खास सम्मान मिलने वाला है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन रोहित को एक सौगात देने वाली है।

रोहित शर्मा को मिलेगा खास सम्मान

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन काउंसिल की बैठक में रोहित शर्मा के नाम का स्टैंड बनाने के लिए चर्चा की गई है। ऐसे में जल्द ही अब मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में रोहित शर्मा के नाम का स्टैंड देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन

रोहित फिलहाल आईपीएल में भाग ले रहे हैं। अब तक खेले गए मुकाबले में उन्होंने खासा कमाल नहीं किया है। उन्होंने सीएसके के खिलाफ 0 रन बनाए। इसके बाद जीटी के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में रोहित ने 8 और केकेआर के खिलाफ हिटमैन के बल्ले से 13 रन निकले। आरसीबी के खिलाफ खेले गए आखिरी मुकाबले में रोहित ने केवल 17 रनों की पारी खेली। हालांकि अब खराब फॉर्म के बीच रोहित को खास सम्मान मिलने की उम्मीद है।

भारत के दूसरे सफल कप्तान

रोहित शर्मा भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। रोहित शर्मा, एमएस धोनी के बाद भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। रोहित ने भारत के लिए टी-20 विश्व कप 2024 जीता। इसके बाद उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी भारत का मान बढ़ाते हुए ट्रॉफी जिताई। जबकि भारत के लिए एमएस धोनी ने 3 आईसीसी ट्रॉफी जीती है। उन्होंने टी-20 विश्व कप 2007, वनडे विश्व कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 पर कब्जा जमाया था। ऐसे में हिटमैन फिलहाल भारत के दूसरे सबसे सफल कप्तान हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ