Rohit Sharma IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट का दूसरा दिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास का सबसे काला दिन बन गया। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया सिर्फ 46 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ना रोहित चले, ना कोहली का बल्ला बोला और ना पंत-जडेजा बचा पाए टीम की लाज। आलम यह रहा कि पांच बल्लेबाज तो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। बड़ी मुश्किल से टीम के दो बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर सके। दिन का खेल खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान रोहित शर्मा को अपने ही फैसले पर अब अफसोस हो रहा है। रोहित का कहना है कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनना गलत फैसला था और वह बैटिंग ऑर्डर की हुई दुर्दशा से काफी दुखी हैं।
रोहित ने हुआ फैसले पर अफसोस
बेंगलुरु टेस्ट में टीम इंडिया पूरी तरह से बैकफुट पर है। न्यूजीलैंड ने पहली पारी के आधार पर 134 रन की बढ़त हासिल कर ली है और टीम के अभी 7 विकेट हाथ में हैं। भारतीय कप्तान रोहित ने माना कि उनसे पिच को समझने में भारी चूक हुई और उनका फैसला टीम पर भारी पड़ गया। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित ने कहा, ‘मुझे कप्तान के तौर पर 46 रन का स्कोर देखकर दुख हो रहा है, क्योंकि पहले बल्लेबाजी करने का फैसला मेरा ही था।’ हालांकि, हिटमैन ने कहा कि साल में एक या दो गलत फैसले चल सकते हैं।
सबसे न्यूनतम स्कोर पर ढेर हुई टीम इंडिया
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम अपनी सरजमीं पर सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट हुई। टीम इंडिया का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। कप्तान रोहित शर्मा 2 रन बनाकर टिम साउदी की गेंद पर क्लीन बोल्ड क्या हुआ, इसके बाद तो मानो बल्लेबाजों ने ‘तू चल मैं आया’ की राह पकड़ ली। विराट कोहली, केएल राहुल, रविंद्र जडेजा, आर अश्विन, सरफराज खान तो अपना खाता तक नहीं खोल सके। टीम की ओर से सर्वाधिक 20 रन की पारी ऋषभ पंत के बल्ले से निकली। भारतीय टीम टेस्ट में अपने सबसे कम स्कोर 36 रन से भी कम स्कोर पर ऑलआउट होने से बाल-बाल बची। 92 साल में यह पहला मौका है, जब पूरी भारतीय टीम 50 रन से कम स्कोर के अंदर सिमट गई।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
1 hr agoतीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलेंगे बुमराह, एक साल बाद रेड बॉल क्रिकेट में वापसी
2 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
8 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
8 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
8 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
9 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
10 hrs agoभारत ने छठी बार जीता एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब
10 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
11 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines