Rohit Sharma: रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 फाइनल में धमाकेदार अर्धशतक जड़ कर महिफल लूट ली। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मैच में भारत को दमदार शुरुआत दिलाई और 10 ओवर में ही पहली विकेट के लिए शुभमन गिल के साथ मिलकर 64 रनों की साझेदारी निभाई। भारत को शानदार शुरुआत दिलाने के बाद भी हिटमैन नहीं रुके। उन्होंने इस मैच में धमाकेदार अर्धशतक ठोक डाला। हालांकि वह शतक से चूक गए। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने करोड़ों फैंस का दिल जीत लिया।
रोहित शर्मा का बड़ा करिश्मा
दुबई के मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले में रोहित शर्मा शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए दिखे। उन्होंने खुलकर बल्लेबाजी की और कीवी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। हालांकि केवल फाइनल में ही नहीं बल्कि रोहित पूरे टूर्नामेंट में भारत को अच्छी शुरुआत दिलाते हुए नजर आए थे। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में खुलकर बल्लेबाजी की। अपनी पारी के दौरान रोहित ने सभी दिशा में शॉट खेला। हालांकि रोहित शर्मा शतक से चूक गए। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपनी बेहतरीन अर्धशतकीय पारी से करोड़ों भारतीयों का दिल जीत लिया, क्योंकि उन्होंने खुलकर बल्लेबाजी की।
उन्होंने 83 गेंदों में 76 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान हिटमैन ने 7 चौके के अलावा 3 छक्के अपने नाम किए। इसके अलावा रोहित ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे प्रारूप में अपने 1 हजार रन पूरे कर लिए। इसके अलावा बतौर कप्तान वनडे में रोहित ने भारत के लिए अपने 2500 रन भी पूरे किए।
न्यूजीलैंड ने बनाए थे 251 रन
पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में न्यूजीलैंड को अच्छी शुरुआत मिली। पहले विकेट के लिए रचिन रविंद्र और विल यंग ने न्यूजीलैंड को शानदार शुरुआत दिलाई थी। दोनों ने मिलकर 57 रन जोड़े थे। हालांकि इसके बाद भारतीय स्पिनरों ने अपना जलवा दिखाया और न्यूजीलैंड 50 ओवर में केवल 251 रन ही बना सकी। कीवी टीम की ओर से माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों में 53 रन बनाए। इसके अलावा डेरिल मिचेल ने 101 गेंदों में 63 रनों की सूझबूझ भरी पारी खेली। भारत की ओर से वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
32 mins agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
3 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
3 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
6 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines