Rohit Sharma Favorite India vs Pakistan Match: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब भारत ने रोहित शर्मा की अगुवाई में अपने नाम किया था. इसके बाद उन्होंने टी-20आई प्रारूप से संन्यास का ऐलान किया था. भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए आईसीसी ने रोहित शर्मा को एंबेसडर नियुक्त किया था. अब आईसीसी से अपनी बातचीत में रोहित ने भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए अब तक के सबसे पसंदीदा मैच को याद किया है.
रोहित शर्मा ने भारत पाकिस्तान मैच को याद किया
रोहित ने भारत पाकिस्तान मैच को याद करते हुए कहा “पाकिस्तान के खिलाफ खेला गया मेरा पसंदीदा टी20 विश्व कप मैच निश्चित रूप से फाइनल था, उसकी बराबरी कोई नहीं कर सकता. हमने उस मैच में विश्व कप जीता था. उसी साल (2007) हमने पाकिस्तान के खिलाफ एक लीग मैच भी खेला था, जो टूर्नामेंट का एकमात्र ऐसा मैच था जिसका फैसला बॉल-आउट से हुआ था, और उसमें भी हम विजयी रहे थे. इसलिए 2007 में, विश्व कप के दोनों मैच खास थे”.
विराट कोहली की ऐतिहासिक पारी
वहीं. साल 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप में मुकाबला मेलबर्न में खेला गया था. विराट कोहली की ऐतिहासिक अर्धशतकीय पारी ने भारत को जीत दिलाई थी. रोहित शर्मा उस दौरान भारतीय डग आउट में बैठे थे. रोहित ने बात करते हुए कहा “कोहली ने वहां शानदार पारी खेली. वह मैच देखना वाकई बहुत खास था क्योंकि हमारी शुरुआत के बाद तो हम उस मैच को जीतने की स्थिति में बिल्कुल नहीं थे. जब आप खेल को होते हुए देखते हैं और कुछ नहीं कर सकते, तो आप सचमुच बेबसी महसूस करते हैं. मैं ड्रेसिंग रूम में था. फिर मैं बाहर आया, लेकिन घबरा गया और वापस अंदर चला गया. जब मैच इतने करीबी होते हैं, खासकर जब आप मैदान से बाहर होते हैं और जानते हैं कि आप कुछ नहीं कर सकते.
भारत के लिए 160 टी-20 मैच खेल चुके रोहित शर्मा ने कहा कि हर मैच से पहले घबराहट बनी होती है. रोहित का मानना है कि यही भावना खेल के प्रति उनके जुनून को बढ़ाती रहती है.
संबंधित खबरें
दूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
13 mins agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
31 mins agoसूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
3 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
4 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
13 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
14 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
14 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines